फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games in Uttarakhand Preparations for the 38th National Games will be speeded up by helicopter

उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को हेलिकॉप्टर से मिलेगी रफ्तार, GTS टीम आज दून-हरिद्वार का करेगी दौरा

Sat, 16 Nov 2024 10:35 AM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी. अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी. अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Nov 2024 10:35 AM IST
सार

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में सरकार जुटी हुई है। जीटीसीसी के 10 सदस्य आज  देहरादून पहुंच रहे हैं। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। उनके सड़क मार्ग और हवाई दौरे का रूट प्लान भी तैयार है।

विज्ञापन
National Games in Uttarakhand Preparations for the 38th National Games will be speeded up by helicopter
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को हेलिकॉप्टर से रफ्तार दी जाएगी। समय की कमी और राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) के लिए छह सीटर वाले हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन

साथ ही उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा, जहां राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में हेलिकॉप्टर उड़ान भरेगा। जीटीसीसी के 10 सदस्य शनिवार तक देहरादून पहुंच रहे हैं। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। उनके सड़क मार्ग और हवाई दौरे का रूट प्लान भी तैयार है।

विज्ञापन

इस संबंध में उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह की ओर से सरकार को पत्र भेजा गया था, जिसमें जीटीसीसी के सदस्यों को राज्य अतिथि का दर्ज देने और पहाड़ी रास्तों पर लगने वाले समय को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने एसोसिएशन की दोनों मांगों को स्वीकार करने की पुष्टि की है। रूट प्लान के अनुसार, 16 नवंबर को जीटीसीसी की टीम देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश के शिवपुरी तक खेल स्थानों का सड़क मार्ग से दौरा करेगी। 17 नवंबर को हेलिकॉप्टर से हल्द्वानी, रुद्रपुर और टिहरी के खेल स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा।



ये भी पढ़ें...Pithoragarh : पर्यटन बढ़ा तो पिघलने लगी बर्फ, काला दिखने लगा हिमालय; वैज्ञानिक और पर्यावरणविद चिंतित

इन सभी स्थानों पर आने-जाने में सिर्फ 15 से 50 मिनट लगेंगे। जीटीसीसी में नैना कुमारी की अध्यक्षता में नौ सदस्यों की कमेटी शामिल है, जो राज्यभर में प्रस्तावित खेल स्थानों का निरीक्षण कर अंतिम अनुमोदन देगी। दो दिन के दौरे के बाद, 18 नवंबर को जीटीसीसी की टीम राष्ट्रीय खेलों के कार्यालय में खेल की तैयारियों की समीक्षा और प्रस्तुति देखेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed