फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami distributed 11 crore to 4,400 workers Uttarakhand news in hindi

Dehradun News: एक क्लिक, सीएम धामी ने 4400 श्रमिकों के खातों में डीबीटी से भेजी 11 करोड़ की सहायता राशि

Sat, 20 Jun 2026 02:08 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 20 Jun 2026 02:08 PM IST
सार

एक क्लिक पर प्रदेश के 4400 श्रमिकों के खातों में 11 करोड़ रुपये की राशि भेज दी गई।

विज्ञापन
CM Dhami distributed 11 crore to 4,400 workers Uttarakhand news in hindi
बैठक करते सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4400 से अधिक श्रमिकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की। यह राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बोर्ड की विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु उपरांत अनुदान, प्रसूति सुविधा और शिक्षा सहायता योजना के लाभार्थियों के खातों में वन क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर की।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर लगाकर पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Dhami distributed 11 crore to 4,400 workers Uttarakhand news in hindi
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विशेष शिविर आयोजित करने पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि श्रमिकों के कार्यस्थलों के पास ही जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें सुविधा मिल सके। उन्होंने श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और उनके बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने योजनाओं के संचालन में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ केवल पात्र श्रमिकों को ही मिले।

ये भी पढ़ें...हरिद्वार भूमि घोटाला: 2022 में लिखी गई थी पटकथा, डंपिंग यार्ड से शुरू हुआ खेल, ऐसे खुली भ्रष्टाचार की परतें

कार्यक्रम में बताया गया कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने पिछले एक वर्ष में 24,323 श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 93 करोड़ 6 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की है।

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed