फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami attends inaugural ceremony of Yuva Dharma Sansad at Patanjali Auditorium Haridwar

Haridwar: युवा धर्म संसद के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सीएम धामी, राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश

Fri, 13 Sep 2024 02:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Sep 2024 02:38 PM IST
सार

युवा धर्म संसद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच के साथ अपनी रूचि के अनुसार कार्य क्षेत्र का चुनाव करें और यह स्मरण रहे कि राष्ट्र प्रथम। 

विज्ञापन
CM Dhami attends inaugural ceremony of Yuva Dharma Sansad at Patanjali Auditorium Haridwar
युवा धर्म संसद' के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि सभागार में 'युवा धर्म संसद' के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए अवश्य ही यह कार्यक्रम प्रेरित करेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि ऑडिटोरिम पहुंचकर युवा धर्म संसद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि यह संसद निष्ठावान और जागरूक नागरिकों के निर्माण का कार्य करती है। आज का युवा देश के प्रति जिम्मेदार भी है और कर्तव्य परायण भी। यह धर्म संसद विकसित राष्ट्र के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से तब तक विकसित नहीं हो सकता जब तक वहां की युवाशक्ति संगठित तथा आत्मनिर्भर व राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित न हो। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इंजन को चालू करने के लिए ईंधन की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए युवा शक्ति की ताकत, उनकी रचनात्मक सोच और प्रतिभा की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: भारी मलबा-पत्थर आने से गंगोत्री हाईवे बाधित...बारिश से अभी नहीं मिलेगी लोगों को राहत

सीएम ने कहा कि आज भारत एक युवा देश के रूप में जाना जाता है और अगर देश के युवा सही दिशा में कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमारा देश पुनः विश्व गुरू के पद पर आसीन होगा। उन्होंने कहा कि देश को विश्व गुरू बनाने तथा वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को अपने कन्धों पर जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच के साथ अपनी रूचि के अनुसार कार्य क्षेत्र का चुनाव करें और यह स्मरण रहे कि राष्ट्र प्रथम। इस अवसर पर महासचिव श्रीरा जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या महासचिव चम्पत राय, सिद्धपीठ श्री हनुमन्निवास अयोध्या आचार्य मिथिलेश ननिदनी शरण जी महाराज, बाबा रामदेव भी उपस्थित थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed