फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM approves free online coaching for civil service exam for differently-abled students Uttarakhand news

Uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए अच्छी खबर... सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग को सीएम की मंजूरी

Fri, 13 Dec 2024 10:58 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Dec 2024 10:58 AM IST
सार

दिव्यांग छात्रों के लिए अच्छी खबर है। सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग को सीएम की मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
CM approves free online coaching for civil service exam for differently-abled students Uttarakhand news
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी। वहीं, जिलों में विशेष कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को मुफ्त उपकरण दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर इसकी घोषणा के बाद इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र हरिचांद गुरुचांद बंग विशाल सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 69.19 लाख, देहरादून में बलभद्र खलंगा मेले के आयोजन के लिए पांच लाख की वित्तीय स्वीकृति दी।

विज्ञापन


इसके अलावा बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ के लिए चण्डाक मोटर मार्ग में उचित स्थान से एप्रोच रोड का निर्माण किए जाने, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ से सटे हुए अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग के सरकारी आवास को अन्यत्र शिफ्ट करते हुए जिला अस्पताल का विस्तार किए जाने, ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य किए जाने, तहसील मुख्यालय देवलस्थल में आयोजित होने वाले बाराबीसी महोत्सव के आयोजन के लिए पांच लाख का अनुदान दिए जाने को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई प्रस्ताव मंजूर
सीएम ने सीपू (गलाती नाला) एवं कालिका नाले (पुल तक) धारचूला में सुरक्षात्मक कार्य किए जाने, पिथौरागढ़ में निवासरत राजी जनजाति को प्रशिक्षण दिए जाने, मुख्य राजमार्ग धारचूला-टनकपुर से संपर्क मार्ग ओगला मिलान का कार्य, मूलघाट से जौलजीवी सड़क मार्ग में तालेश्वर मंदिर के पास दोनों और स्वागत द्वार का निर्माण किए के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।


ये भी पढ़ें...Dehradun:  आयुर्वेद एक्सपो...दवाओं से लेकर मशीनों तक का प्रदर्शन, आर्डर पर पहुंचेगी घर, लोगों ने दिखाई दिलचस्पी

तहसील गैरसैंण के ग्राम सारकोट को आदर्श ग्राम सभा बनाए जाने, सारकोट से भराड़ीसैण मोटर मार्ग का डामरीकरण कर उसका नाम शहीद स्व. श्री वासुदेव के नाम पर किए जाने, विधानसमा क्षेत्र कर्णप्रयाग स्थित उत्तराखंड के एकमात्र दानवीर कर्ण के मंदिर का सौंदर्यीकरण किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। वहीं, गैरसैंण को गढ़वाल एवं कुमाऊं जिलों से जोड़ने, गैरसैंण में उत्तराखंड परिवहन निगम का डिपो बनाए जाने के लिए विभागीय रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed