फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cloudburst Information in Rudraprayag after Monsoon 2019 High Rainfall in uttarakhand

उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से उफान पर नदियां, रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से खेत और सुरक्षा दीवार बही

Fri, 05 Jul 2019 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jul 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Cloudburst Information in Rudraprayag after Monsoon 2019 High Rainfall in uttarakhand
उत्तराखंड के बारिश के बाद का हाल - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मानसून की पहली बारिश ही पहाड़ की सड़कों पर भारी पड़ी है। रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लाक के अंतर्गत चमसील गांव में अतिवृष्टि से सणगू-सारी मोटरमार्ग की 60 मीटर सुरक्षा दीवार पानी और मलबे के तेज बहाव में बह गई।

विज्ञापन


मलबा चमसील गांव तक आने से गांव के कुछ घरों को खतरा पैदा होने के साथ ही सणगू-सारी मोटर मार्ग भी कई स्थानों पर बाधित हो गया। पौड़ी जिले में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 14 मोटर मार्गों पर आवाजाही ठप पड़ गई है। इनमें दो राज्य और 12 संपर्क मोटर मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन


उत्तरकाशी जिले में मूसलाधार बारिश से जोशियाड़ा क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर स्थित दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों का भारी नुकसान उठाना पड़ा, जबकि कालेश्वर मंदिर मार्ग के पैदल रास्ते पानी से लबालब होने से घरों में पानी घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पांच घंटे अवरुद्ध

जिले में मूसलाधार बारिश से बड़ेथी चुंगी के पास भूस्खलन सक्रिय होने से बृहस्पतिवार को गंगोत्री हाईवे करीब पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा। उधर, टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सुबह कुमारखेड़ा के पास एक घंटे तक आवाजाही ठप रही।

केदारनाथ में यात्रियों की संख्या हुई कम
बरसात के शुरू होते ही केदारनाथ में यात्रियों की संख्या में कमी आ गई है। बृहस्पतिवार को केदारनाथ धाम में भी हल्की बारिश हुई। तीन दिन पूर्व जहां धाम में करीब चार से पांच हजार तक तीर्थयात्री पहुंच रहे थे, वहीं अब यह आंकड़ा ढाई से तीन हजार तक सिमट गया है। 

दून समेत सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को राजधानी देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी अच्छी बारिश होगी।

छह से आठ जुलाई तक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश से नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून राज्य के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है। अब अगले कुछ दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि राजधानी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed