फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cloudburst in pithoragarh kuti village

पिथौरागढ़ के कुटी गांव में बादल फटा, पुल बहा, 12 चरवाहे जंगल में फंसे

Mon, 23 Jul 2018 08:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट/चंपावत/बैतड़ी/पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट/चंपावत/बैतड़ी/पिथौरागढ़ Updated Mon, 23 Jul 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
cloudburst in pithoragarh kuti village
कुटी गांव में बादल फटने से तबाही मची

पिथौरागढ़ धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र के कुटी गांव में बादल फटने से तबाही मची है। नाले के उफान में आने से कुटी और ज्योलिंगकांग को जोड़ने वाला पुल बह गया।

विज्ञापन


एक निर्माणाधीन विद्युत परियोजना को भी क्षति पहुंची है। पुल बहने से लगभग 12 चरवाहे जंगल में फंस गए हैं। हालांकि, आईटीबीपी की चौकियां और हेलीपैड सुरक्षित हैं। फंसे हुए लोगों के बचाव का काम आईटीबीपी कर रही है।
विज्ञापन


आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निंबाडिया ने बताया कि क्षेत्र में शनिवार देर रात से ही बारिश शुरू हो गई थी। यह बारिश लगातार होती रही और रविवार को यहां बादल फट गया। उन्होंने बताया कि उनकी सभी चौकियां और हेलीपैड सुरक्षित हैं। जंगल में फंसे ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी नालों में पानी का प्रवाह भी कम

cloudburst in pithoragarh kuti village
land slide
आवागमन सुचारु न होने तक ग्रामीणों के लिए भोजन एवं अन्य प्रबंध आईटीबीपी की ओर से किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अग्रिम चौकियों के जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

रविवार देर शाम तक बारिश कुछ कम होने से नदी नालों में पानी का प्रवाह भी कम हो गया है। इससे आईटीबीपी को मूवमेंट में आसानी होगी।

इधर,  पिथौरागढ़-तवाघाट, थल-मुनस्यारी समेत कई सड़कों पर शनिवार रात हुई तेज बारिश से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। इससे ये सड़कें बंद हो गई।  थल-मुनस्यारी सड़क रातापानी और बनिक में रात से बंद थी, सड़क दोपहर करीब एक बजे खुली
 

दो मंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया

cloudburst in pithoragarh kuti village
land slide
मदकोट-मुनस्यारी सड़क भी घिंघरानी में बंद थी, जो दोपहर में खुली। तवाघाट-नारायण आश्रम, सोबला-दर तिदांग, तवाघाट-पांगला, मसूरीकांठा-होकरा सड़क पर यातायात बंद है।

उधर, बंगापानी तहसील के जाराजिबली ग्राम पंचायत के कफत्योली तोक में दो मंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया है। 

उधर, नेपाल के बैतड़ी जिले में मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में उजला थापा (45), महेश्वरी थापा (32), कृष्ण थापा (6) और मंगल थापा (20) शामिल हैं। कविराज थापा और रिकेश थापा गंभीर रूप से घायल हैं।
 

चंपावत एडीएम की कार पर गिरा भारी पत्थर, बाल-बाल बचे

cloudburst in pithoragarh kuti village
पहाड़ी से गिरे बोल्डर से क्षतिग्रस्त कार
चंपावत से स्थानांतरित अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा रविवार को बाल-बाल बच गए। चंपावत से अपने नए तैनाती स्थल उत्तरकाशी जाते समय टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर चंपावत से 18 किमी दूर धौन-स्वांला के बीच उनकी कार (यूके 04/1077) पर पहाड़ी से एक भारी-भरकम पत्थर आ गिरा।

इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। अलबत्ता, वर्मा इस हादसे में बाल-बाल बच गए। चालक गणेश चौबे की सूझबूझ से कार असंतुलित होने के बावजूद लुढ़कने से बच गई।

जानकारी मिलते ही चंपावत कोतवाली से कोतवाल सलाउद्दीन खान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एडीएम वर्मा दूसरी कार से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए। दस साल पूर्व टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में सूखीढांग के पास अमरूबैंड में रोडवेज की एक बस में बोल्डर गिरने से 19 यात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed