फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cloudburst in garhwal

उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, पुल-पेयजल लाइन और सैंकड़ों पेड़ बहे

Sun, 13 Aug 2017 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दुगड्डा (पौड़ी गढ़वाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, दुगड्डा (पौड़ी गढ़वाल) Updated Sun, 13 Aug 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
cloudburst in garhwal
cloudburst in garhwal

उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के गांव धरियालसार के पास बादल फटने से तबाही हो गई। पानी के सैलाब से तीन किलोमीटर का क्षेत्र खाई बन गया। प्राकृतिक आपदा में पैदल पुलिया, पेयजल लाइन और सैंकड़ों पेड़ बह गए।

विज्ञापन

बाढ़ की चपेट में आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बाल-बाल बचा।  

शनिवार रात करीब आठ बजे विधानसभा यमकेश्वर के ग्राम पंचायत जमरगड्डी के राजस्व ग्राम धरियालसार के निकट नाले में बादल फटने से बरसाती नाला करीब तीन किमी तक गहरी खाई में बदल गया। पानी का प्रवाह इतना तेज था कि इसके रास्ते में आने वाले पेड़, पुल और उपजाऊ भूमि सब नष्ट हो गए।
विज्ञापन


नेगणा के क्षतिग्रस्त पुल के समीप नाले के दो हिस्सों में बंटने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बच गई।  नेगणा के वीरेंद्र सिंह, राहुल चौहान, बलवंत सिंह व दीपक चौहान ने बताया कि नाले में तीव्र प्रवाह से बारिश का पानी बहने से नेगणी की पेयजल योजना ध्वस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

cloudburst in garhwal
cloudburst

मल्ली जमरगड्डी के गुणिया स्रोत स्थित पैदल पुल और धरियालसार के निकट पैदल पुल बह गया। इसके कारण क्षेत्रीय जनता और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने प्रशासन से आपदा प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध तथा पैदल रास्ते व पुल के पुनर्निर्माण की मांग की है। 

उधर, राजस्व उपनिरीक्षक राजेश राणा ने बताया कि उन्होंने आपदा से प्रभावित धरियालसार और नेगणा गांव का दौरा किया। जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। केवल दो पुल, पैदल रास्ते तथा कुछ गोशालाओं में दरार पड़ी है। ग्राम प्रधान को क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed