फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cleared the road by removing encroachment in Chakbhud-Vyasbhud

Dehradun News: चकभूड़-व्यासभूड़ में अतिक्रमण हटाकर रास्ता खाली कराया

Thu, 24 Oct 2024 03:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Cleared the road by removing encroachment in Chakbhud-Vyasbhud
तहसील के ग्राम चकभूड़-व्यासभूड़ में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की जेसीबी चली। सार्वजनिक रास्ते को खाली कराया गया। तहसीलदार ने कहा अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम चकभूड़-व्यासभूड़ के मुख्य और सार्वजनिक रास्ते पर स्थानीय निवासियों ने अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ था। इसके चलते राहगीरों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लोगों की शिकायत का बुधवार को तहसील प्रशासन ने संज्ञान लिया। मौके पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण को हटा दिया। कुछ लोगों ने अतिक्रमण की शिकायत को गलत बताया तो टीम ने सड़क की नापजोख करने के बाद जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण को हटा दिया। टीम का नेतृत्व कर रहे तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि अतिक्रमण अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की टीम में नायब तहसीलदार मनोहर लाल, राजस्व निरीक्षक सरदार सिंह राणा, उप निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा, कालसी थाने के उप निरीक्षक नीरज कठैत शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed