फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Clash between traders and SSB regarding international suspension bridge closed due to repairs in Pithoragarh

पिथौरागढ़: अंतरराष्ट्रीय झूला पुल की मरम्मत से पहले व्यापारियों और एसएसबी के बीच हुई कहासुनी, फिर खोला गया पुल

Tue, 26 Sep 2023 09:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 26 Sep 2023 09:06 PM IST
सार

भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूला पुल की मरम्मत का कार्य सोमवार से किया जाना था। सोमवार को मरम्मत के लिए पुल को लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। जबकि पुल सुधारने के लिए कोई नहीं आया था।

विज्ञापन
Clash between traders and SSB regarding international suspension bridge closed due to repairs in Pithoragarh
लोगों के बात करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के आदेश पर एसएसबी ने मंगलवार को भी अंतरराष्ट्रीय झूला पुल को सुबह 8.30 बजे बंद कर दिया। बावजूद इसके पुल की मरम्मत के लिए कोई नहीं पहुंचा। इस पर व्यापारियों में रोष पनप गया। इस दौरान व्यापारियों और एसएसबी जवानों के बीच कहासुनी हो गई। उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद पुल खोला गया। बता दें कि भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूला पुल की मरम्मत का कार्य सोमवार से किया जाना था। सोमवार को मरम्मत के लिए पुल को लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। जबकि पुल सुधारने के लिए कोई नहीं आया था। इससे दोनों देशों के लोग घंटों तक फंसे रह गए थे। बाद में अधिकारियों के आदेश पर पुल खोला गया था।

विज्ञापन

मंगलवार को भी एसएसबी ने आदेश के अनुसार झूलापुल को सुबह 8:30 बजे बंद कर दिया गया। इसके बाद भी मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो व्यापारियों ने पुल बंद करने के औचित्य पर सवाल उठा दिए। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी के नेतृत्व में व्यापारी झूला पुल पहुंचे। उन्होंने एसएसबी से पुल खुलवाने के लिए अपने उच्चाधिकारी से बात करने को कहा। व्यापारियों की भीड़ और हंगामा बढ़ता देख एसएसबी के इंस्पेक्टर निरंजन हलदर अतिरिक्त फोर्स को लेकर झूला पुल पहुंचे। यहां व्यापारियों और एसएसबी जवानों के बीच कहासुनी हो गई। व्यापार संघ अध्यक्ष जोशी का कहना था कि जब झूला पुल में मरम्मत का कार्य नहीं हो रहा है तो एसएसबी को अपने उच्चधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए इंस्पेक्टर निरंजन ने अपने उच्च अधिकारी से फोन पर बात की। उच्चाधिकारी ने उन्हें पुल खोलने को कहा। भारत की ओर से गेट खुला तो नेपाल की ओर से नए आदेश का हवाला देते हुए पुल का गेट नहीं खोला। बाद में नेपाल के सशस्त्र बल के इंस्पेक्टर रोशन सिंह ठकुरी, पुलिस के एसआई जय सिंह भाट ने पुल पर कस्टम विभाग के कक्ष में एसएसबी इंस्पेक्टर निरंजन, कस्टम निरीक्षक ए खान के साथ पुल खोलने के संबंध में वार्ता की। इसकी सूचना नेपाली सुरक्षा एजेंसियों ने बैतड़ी के सीडीओ सुरेश पंथी को दी। वहां से आदेश आने के बाद नेपाल की ओर से पुल को खोल दिया गया।

विज्ञापन

पुल बंद करने का समय बदलने को भेजा ज्ञापन
दोपहर में लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय वर्मा पुल मरम्मत के लिए ठेकेदार मनोज कोरंगा को लेकर पहुंचे। उन्होंने झूला पुल का निरीक्षण कर मंगलवार से ही काम शुरू करने के निर्देश दिए। दोपहर दो बजे से पुल मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी ने ईई संजय वर्मा और एसएसबी के इंस्पेक्टर निरंजन हलदर के साथ बैठक की। प्रशासन ने झूला पुल को सुबह 8.30 बजे बंद कर एक बजे खोलने और दो से चार बजे तक बंद करने का आदेश दिया है। व्यापार संघ ने जिलाधिकारी कार्यालय को पुल मरम्मत के लिए सुबह 9 से 12 और 2 से 5 बजे तक बंद करने का ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed