फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Civil Engineer and cyclist arrested in case of theft in Dehradun

देहरादून: चोरी के मामले में इंजीनियर और साइकिलिस्ट गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

Fri, 29 Nov 2019 08:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Nov 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
Civil Engineer and cyclist arrested in case of theft in Dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून की डालनवाला पुलिस ने चोरी में सिविल इंजीनियर और टॉप साइकिलिस्ट को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का माल बरामद किया है। सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस को इंजीनियर की स्कूटी चोरी में तलाश थी। इंजीनियर अपने खिलाड़ी साथी के साथ पकड़ा गया तो बुजुर्ग दंपति के बंद मकान में चोरी का भी खुलासा हुआ। उन्होंने घर से नगदी के अलावा अमेरिकन डालर और लाखों के जेवरात साफ किए थे। इंजीनियर नोएडा के निर्माण कंपनी में अधिकारी बताया गया है। दोनों आरोपी शहर के नामी स्कूलों से पढ़े हुए हैं।

विज्ञापन


रायपुर की डील कालोनी निवासी भानु प्रताप सिंह की स्कूटी 20 नवंबर को डालनवाला में कर्जन रोड से चोरी हो गई थी। सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया था, जिसमें स्कूटी ले जाते एक युवक की तस्वीर कैद हुई थी। बाद में स्कूटी चोर की पहचान आकाश चौहान निवासी सुमनपुरी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने कई दिन की भागदौड़ के बाद बृहस्पतिवार को उसे पकड़ लिया। तलाशी में स्कूटी के साथ जेवरात आदि मिले तो पुलिस का माथा ठनक गया। पुलिस ने आकाश से पूछताछ की तो पता चला कि टॉप साइकिलस्ट में शुमार मोहित ऊबान निवासी बलवीर रोड ने उसके साथ मिलकर अपने परिचित साइकिलस्ट दंपति कमल धीमान और विश्व धीमान के बंद मकान में चोरी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे के निर्देशन में डालनवाला इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की। आरोपियों की निशानदेही पर डील कर्मचारी की स्कूटी के साथ धीमान दंपति के घर से चोरी लाखों रुपये का माल बरामद किया गया। आकाश चौहान डिप्लोमा सिविल इंजीनियर है और फिलहाल गुड़गांव की एक कंपनी में कार्यरत है।

दूसरा आरोपी मोहित साइकिलस्ट बताया गया है। धीमान दंपति भी साइकिलस्ट है। इनके घर मोहित का आना जाना था। बीच में मोहित धीमान के घर गया तो पता चला कि कमल धीमान पत्नी के साथ 13 नवंबर को दिल्ली चले गए थे, जो काफी दिन बाद आ पाएंगे। दोनों आरोपियाें ने 21 नवंबर की रात को तसल्ली से पूरा घर खंगाल लिया था।   

चोरी का पूरा माल बरामद

एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की दो घटनाओं का पूरा माल बरामद हुआ है। 70 हजार रुपये की नगदी के अलावा 69 अमेरिकन डॉलर, आईपैड, कैमरा, सोने के कड़े, करोई, सोने की आठ चूड़ी, सोने के तीन कड़े, चेन, ब्रेसलेट, नीले पत्थर लगी अंगूठी, पर्ल चोकर, एक जोड़ी रतनजोत, टाप्स, कान के झुमके, दो नथ, दो अंगूठी, नेकलेस, मोती की माला, पीली धातु के टॉप्स, डायमंड के टाप्स, सफेद अंगूठी, गले का तोड़ा, नेकलेस मय झुमके  आदि बरामद किया गया है। इनकी कीमत लाखों रुपये बताई गई है। 

पुलिस ने दी चोरी की सूचना 
पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि डालनवाला पुलिस ने खुद धीमान दंपति को बंद मकान में चोरी की सूचना दी। दिल्ली में होने के कारण कमल और उसकी पत्नी विश्व को बंद मकान में चोरी होने की सूचना नहीं थी। पुलिस ने ही आरोपियाें से पूछताछ में चोरी की बात सामने आने के बाद पीड़ित परिवार को फोन किया था। दंपति ने दिल्ली से आकर घर पहुंचकर चोरी हुए माल की जानकारी पुलिस को दी। विश्व धीमान की तरफ से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस के अनुसार मकान में एक महिला पेड़ और पौधों को पानी डालने आती थी। उसी ने मोहित को धीमान दंपति के लंबे समय बाहर रहने की जानकारी दी थी। 

खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे थे आरोपी
डालनवाला में धीमान दंपति के घर में आरोपी खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे थे। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि  पूछताछ में दोनाें आरोपियों ने बताया कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी। ऐसे में पहले स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बाद में विश्व धीमान के घर में चोरी की थी। उनकी योजना ज्वेलरी और अन्य सामाने को बेचने की थी। मोहित को यूएसए जाना था। साइकिलस्ट होने के चलते एक कंपनी मोहित के संपर्क में थी। इसीलिए उसे पैसों की जरूरत थी।

पुलिस टीम को पुरस्कार
एसएसपी ने डालनवाला इंस्पेक्टर राजीव रौथाण, आराघर चौकी प्रभारी राजेश असवाल, उप निरीक्षक अरुण असवाल, प्रदूमण और कांस्टेबल दरबान सिंह को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed