फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   City government will take oath today

Dehradun News: नगर निगम तैयार... आज शपथ लेगी शहर की सरकार

Fri, 07 Feb 2025 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
City government will take oath today
नगर निगम देहरादून में नवनियुक्त मेयर और पार्षदों को आज शपथ दिलवाई जाएगी। शपथ के दौरान मुख्यमंत्री धामी और विधायकों सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। बृहस्पतिवार देर शाम तक इसको लेकर नगर निगम में तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


नगर निगम देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पिछले कई दिनों चल रही है। मंगलवार इसकी घोषणा होते ही तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम तक पार्किंग को खाली कराकर उसकी सफाई करा दी गई थी। इसके अलावा पार्षदों के बैठने के लिए भी सभागार के बराबर वाले कक्ष में मेज कुर्सियां लगाकर तैयारी कर ली गईं। बृहस्पतिवार सुबह से पार्किंग में टेंट लगाने की तैयारी शुरू हो गई थी। नगर निगम के अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्योता भी देना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शाम पांच बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह
मेयर और पार्षदों को शाम पांच बजे शपथ दिलाई जाएगी। बताया जाता है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आएंगे। हालांकि शाम तक अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। मेयर सौरभ थपलियाल को शपथ उनके द्वारा दिलाई जाएगी और उसके बाद पार्षदों को शपथ मेयर दिलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे कई पार्षद
कार्यक्रम निर्धारित हो गया, लेकिन इस दौरान करीब चार-पांच पार्षद ऐसे हैं, जो किसी ना किसी वजह से शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वह अधिकारियों को फोनकर अपने ना आने का कारण बता रहे हैं साथ ही इसका रास्ता भी पूछ रहे हैं। नगर आयुक्त नमामी बंसल के अनुसार यदि कोई आपात स्थिति की वजह से पार्षद समारोह में नहीं आ पाते हैं, तो उनको बाद में शपथ दिलवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed