फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   city bus vikram rout divert in dehradun.

देहरादून में सिटी बस और विक्रम के रूट डायवर्ट

Tue, 19 Jan 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Jan 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
city bus vikram rout divert in dehradun.

दर्शन लाल चौक पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए दून में सिटी बस, विक्रम और आटो को डायवर्ट करने का प्लान लागू कर दिया गया।

विज्ञापन


पहले चरण में पुलिस की योजना दोपहर तीन से शाम सात बजे तक प्लान को लागू करने की है। पहले दिन इसका असर दर्शन लाल चौक और घंटाघर चौक पर नजर भी आया। दोनों चौराहों पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. सदानंद दाते ने सोमवार दोपहर को एसपी सिटी अजय सिंह और एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल के साथ बैठक कर पीक ऑवर में सिटी बस, विक्रम और ऑटो को डायवर्ट करने की योजना को हरी झंडी दे दी। हालांकि, इससे पहले दो बार इन वाहनों को डायवर्ट कर उसका असर देखा गया।
विज्ञापन


सोमवार शाम साढे़ चार बजे के करीब सिटी बस को द्रोण होटल के पास से डायवर्ट कर यूकेडी आफिस, एसएसपी और आईजी आफिस के सामने से निकाला गया, जबकि  विक्रम तहसील चौक से लेकर दून अस्पताल के बाहर से निकाले गए। डायवर्जन के समय पुलिस और ट्रैफि क अधिकारी भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी बस का डायवर्ट रूट
महाराजा अग्रसेन चौक से दर्शन लाल चौक जाने वाली सिटी बस से द्रोण होटल के सामने से एसएसपी, आईजी आफिस, दून अस्पताल से होते हुए बुद्धा चौक से परेड ग्राउंड तक जाएगी।

विक्रम का डायवर्ट प्लान
महाराजा अग्रसेन चौक से तहसील चौक की ओर जाने वाले विक्रम, ऑटो तहसील चौक से दून अस्पताल होते हुए बुद्धा चौक से परेड ग्राउंड तक जाएंगे।

व्यस्त समय में दर्शन लाल चौक पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए पहले चरण में सिटी बस और विक्रम के लिए डायवर्ट प्लान लागू किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कई प्लान अभी पाइप लाइन में हैं, जिनकी कमियों को दूर किया जा रहा है। इसके पीछे मकसद यातायात को पटरी पर लाना है। प्लान की सफलता के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है।

- डॉ. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

सिटी बस और विक्रम का रूट डायवर्ट करने से घंटाघर और दर्शन लाल चौक पर दबाव कम हुआ है। इससे सामान्य तरीके से यातायात निकल रहा है। फिलहाल तीसरे पहर तीन बजे से लेकर शाम सात बजे तक इसे लागू करने की योजना है, क्योंकि इस अवधि में दून अस्पताल चौक पर यातायात का दबाव कम रहता है।
- धीरेन्द्र गुंज्याल, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed