{"_id":"8d8f4e1130a9c710c415d1e1d8a29c5a","slug":"city-bus-terror-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस के आतंक ने थामी राहगीरों की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बस के आतंक ने थामी राहगीरों की सांसें
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के पंडितवाड़ी क्षेत्र में बेकाबू सिटी बस ने राहगीरों और वाहन चालकों की सांसें कुछ देर तक थामे रखीं।
विज्ञापन
सिटी बस ने बाइक को ऐसे टक्कर मारी कि उसका पिछला हिस्सा बस में ही फंस गया। इसके बाद बस चालक ने भागने की कोशिश की तो सामने खड़ी अपर सचिव की कार से जा भिड़ा।
बस चालक इसके बाद भी तीन बाइकों को टक्कर मा दी। इस दौरान पहले भिड़ी बाइक बस के साथ घिसटती रही। तकरीबन 50 मीटर आगे वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) की दीवार से टकराकर बस रुकी। गनीमत रही कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
बाइक सवार छिटककर झाड़ियों में जा गिरा
शनिवार दोपहर एक बजे सिटी बस पंडितवाड़ी से शहर की ओर आ रही थी। पंडितवाड़ी चौकी से कुछ आगे तेजरफ्तार बस ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार छिटककर झाड़ियों में जा गिरा और वहां से गड्ढे में गिर गया। इस बीच बस चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी।
विज्ञापन
बाइक का पिछला हिस्सा बस के इंजन कैबिनेट में फंस गया। इससे बाइक बस के साथ घिसटती रही। भागने की कोशिश में बस चालक ने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हुई, हालांकि चालक सुरक्षित है।
बताया गया कि कार एक अपर सचिव की है, लेकिन घटना के वक्त कार में सवार नहीं थे। इसके बाद अनियंत्रित बस ने तीन और बाइक सवारों को टक्कर मारी। सभी बाइक चालक बाल-बाल बच गए।
बाद में बस एफआरआई की दीवार से टकराकर रुकी तो पीछे से आ रही पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी पक्ष थाने में जुट गए, लेकिन सबने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। समझौता होने पर पुलिस ने चालक को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।