{"_id":"4ecad60b95914bd65bb4e23e2caedc6b","slug":"city-bus-accident-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ट्रैफिक सफर से 'किलर' बस सुधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ट्रैफिक सफर से 'किलर' बस सुधरी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Aug 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय के निरीक्षण के बाद देहरादून की सिटी बसों में नियमों के पालन की कवायद रंग लाती दिख रही है।
विज्ञापन
खिलाई सवारियों से सभ्य व्यवहार करने की कसम
रविवार को सिटी बस महासंघ ने चालकों-परिचालकों को कायदे से बस चलाने, वर्दी पहनने और सवारियों से सभ्य व्यवहार करने की कसम खिलाई थी।
सोमवार को अमर उजाला टीम ने शहर में जायजा लिया तो कई बसों में वाकई तस्वीर बदली हुई नजर आई। ड्राइवर वर्दी पहने बस चला रहे थे, जबकि कंडक्टर महिला सवारियों को उनके लिए आरक्षित सीटों पर बिठाते रहे।
यही नहीं, सवारियों को टिकट भी दिए गए। दूसरी ओर, कुछ बस चालकों पर कसम का भी असर नहीं दिखा। तेज रफ्तार, बिना वर्दी बस दौड़ाते इन बस चालकों का चालान किया गया।
विज्ञापन
महिलाओं को कंडक्टरों ने दिलाई सीट
नियम तोड़ने के लिए जाने जाने वाले सिटी बस चालक सोमवार को जुदा अंदाज में नजर आए। बस स्टापेज पर सभी सवारियों को उतारने तक बसें खड़ी रहीं, जबकि चढ़ी सवारियों के साथ भी कंडक्टर सभ्य दिखे।
विज्ञापन
खास बात यह रही कि आरक्षित सीटों के बावजूद खड़ी रहने वाली महिलाओं को कंडक्टरों ने खुद सीट पर बिठाया। रास्ते में सिटी बस महासंघ के पदाधिकारी भी बसों में चढ़कर नियम पालन की हिदायत देते रहे।
अमर उजाला टीम ने सोमवार को बसों में बदलाव का जायजा लिया। आईएसबीटी पर रुकी क्लेमेंटटाउन-कुठालगेट रूट की सिटी बस में चालक ने वर्दी नहीं पहनी हुई थी। पूछा गया तो उसने तुरंत सीट के नीचे रखी वर्दी पहन ली।
फिर कहने लगा, भाईजी गर्मी लगती है, इसीलिए उतार दी थी। दर्शनलाल चौक पर एक सिटी बस में महिलाएं आरक्षित सीटों पर बैठी मिली।
यहां से कुछ आगे सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजयवर्धन डंडरियाल टीम के साथ हर सिटी बस में चढ़कर लकों-परिचालकों को नियम से चलने की ताकीद कर रहे थे।
इस दौरान एक सिटी बस में परिचालक वर्दी में नहीं दिखा तो टीम ने उसे चलता कर दिया।
जुर्माने का समय बढ़ाने पर विचार
नियमों का पालन तो हुआ, लेकिन ओवरस्पीड पर अब भी लगाम नहीं कसी जा सकी है। चालकों ने बताया कि अगर देरी से पहुंचने पर लगने वाला जुर्माना हटा दिया जाए तो कोई तेज रफ्तार में बस नहीं चलाएगा।
महासंघ के अध्यक्ष विजयवर्धन डंडरियाल ने बताया कि इस पर विचार किया जा रहा है। कहा कि निरीक्षण में जो कमियां पाई गई हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा।
22 सिटी बसों का चालान
सिटी बसों के यातायात नियम पालन पर ट्रैफिक पुलिस भी अभियान चलाए हुए है। हालांकि स्थिति में सुधार है, लेकिन कुछ बस चालक अब भी नियम तोड़ रहे हैं।
सोमवार को ऐसी 22 सिटी बसों का चालान किया गया। एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय के मुताबिक पहले से कुछ स्थिति सुधरी है। चालक वर्दी में हैं, प्रेशर हार्न पर भी रोक लगी है।
लेकिन अब भी परिचालक पायदान पर खड़े दिख रहे हैं। अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ बसों में टिकट न मिलने की शिकायत मिली है। इसे भी देखा जाएगा।
राजधानी में सिटी बस संचालकों की ही सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही थीं। अगर उनमें सुधार हो रहा है तो यह अच्छी बात है। नियम नहीं टूटेंगे तो चालान की कार्रवाई भी नहीं होगी।
- दिनेश चंद्र पठोई, संभागीय परिवहन अधिकारी