फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Citizenship Amendment Act : tourists not come nainital due to protest all over india

नैनीतालः नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में हो रहे बवाल से ठिठके पर्यटकों के कदम

Mon, 23 Dec 2019 10:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal चंद्रेश पांडे/जितेंद्र पपनै, अमर उजाला, नैनीताल/रामनगर
चंद्रेश पांडे/जितेंद्र पपनै, अमर उजाला, नैनीताल/रामनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 23 Dec 2019 10:51 AM IST
सार

  • नैनीताल और आसपास के होटलों में 70-80 फीसदी बुकिंग हुई कैंसल
  • बड़ी संख्या में पर्यटक क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट मनाने आते हैं नैनीताल 
  • सीएए पर विरोध के चलते बुकिंग कैंसल होने से निराश हैं पर्यटन कारोबारी

विज्ञापन
Citizenship Amendment Act : tourists not come nainital due to protest all over india
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में यूपी समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे हिंसक प्रदर्शन का असर कुमाऊं के पर्यटन सीजन पर पड़ने लगा है। आलम यह है कि अकेले नैनीताल में 70 से 80 फीसदी होटलों की बुकिंग पर्यटकों ने कैंसल कर दी है।

विज्ञापन


मालूम हो कि हर वर्ष 25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर के बीच क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक कुमाऊं के पर्यटन क्षेत्रों का रुख करते हैं। रामनगर में भी जिम कार्बेट और आसपास के होटल और रिजॉर्ट समेत पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को चार दिनों में दस करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन

हर साल की तरह इस वर्ष भी क्रिसमस से लेकर थर्टी फर्स्ट तक नैनीताल एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में देश के विभिन्न प्रांतों के अलावा विदेशी पर्यटकों ने होटलों में एडवांस बुकिंग कराई थी। पर इस बीच सीएए के विरोध में  उत्तर प्रदेश के कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, अलीगढ़, संभल, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, वाराणसी समेत कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं।

जिनमें करीब 16 से अधिक लोगों की जान चली गई है, जबकि कई घायल हुए हैं। देश में अचानक बिगड़े माहौल के बीच पर्यटकों ने बुकिंग रद्द करानी शुरू कर दी है। भीमताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने बताया कि भीमताल क्षेत्र के होटलों में अब तक 30 से 40 फीसदी एडवांस बुकिंग कैंसल हो चुकी हैं। वहीं रामनगर में भी यही हाल हैं। यहां सौ से अधिक रिजॉर्ट एवं होटल हैं, जहां के पर्यटक भी बुकिंग कैंसल करा रहे हैं। 

टेंशन में होटल व्यवसायी 

अब तक 50 फीसदी से अधिक एडवांस बुकिंग कैंसल हो चुकी हैं। हालांकि, कुछ सैलानियों को उम्मीद है कि थर्टी फर्स्ट से पहले हालात सामान्य हो जाएंगे। ऐसे सैलानी होटल प्रबंधन से संपर्क में हैं और उन्होंने अभी बुकिंग कैंसल नहीं कराई है। 
- दिनेश साह, अध्यक्ष नैनीताल होटल एसोसिएशन  

पहले जिला प्रशासन ने क्रिसमस से थर्टी फर्स्ट तक नैनीताल में धारा-144 लागू करने की खबर छपवा दी और अब देश में बवाल के चलते कोई भी सैलानी नैनीताल आने का रिस्क नहीं लेना चाहता है। 80 फीसदी बुकिंग कैंसल हो चुकी है। 
- प्रवीण शर्मा, एग्जिक्यूटिव मेंबर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आफ नादर्न इंडिया  

विज्ञापन

करीब दस करोड़ का कारोबार चौपट

दिल्ली, मुंबई आदि से नैनीताल आने वाले अधिकतर सैलानी निजी वाहनों, टैक्सियों अथवा ट्रेन से यूपी से होकर ही यहां तक आते हैं। वर्तमान में यूपी के कई शहर सुलग रहे हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों के सैलानी कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। 
- विनोद गुणवंत अध्यक्ष भीमताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

कैलीफोनिया से आ रहे पर्यटक पीटर ने नौ दिन की बुकिंग कैंसल कर दी है। अन्य पर्यटक भी बुकिंग कैंसल करा रहे हैं। अब तक करीब दस करोड़ का कारोबार चौपट हो गया है। बुकिंग कैंसल होने से सरकार को राजस्व का भी नुकसान हुआ। 
- हरिमान, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed