फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Citizenship Amendment Act : Dehradun Gandhi Park gate closed, heightened vigil on UP border

CAA protest : विरोध के बीच देहरादून के गांधी पार्क का गेट बंद, रुड़की बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी

Mon, 23 Dec 2019 02:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 23 Dec 2019 02:28 PM IST
सार

  • पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के लिए गेट के सामने लगाई बेरिकेडिंग
  • प्रदर्शन करने आए विभिन्न संगठनों को पार्क के भीतर भेजा
  • शहर में बढ़ाई गई फोर्स, विभिन्न संगठनों की गतिविधियों पर नजर

विज्ञापन
Citizenship Amendment Act : Dehradun Gandhi Park gate closed, heightened vigil on UP border
गांधी पार्क के बाहर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिकता संशोधन काननू के विरोध में सोमवार को  एनएसयूआई युवा महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून को काला कानून बताया। इसे तत्काल वापस करने की मांग की। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई आपस में है भाई-भाई के नारे लगाए। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई छात्र संगठन के सदस्यों ने भी आज गांधी पार्क के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में सर्व समाज का जुलूस

वहीं रुड़की में नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में सर्व समाज की ओर से शहर भर में जुलूस निकाला गया। जुलूस नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर रुड़की टॉकीज पर आकर सम्पन्न हुआ। जुलूस को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस में विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


देहरादून शहर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के बीच रविवार को पुलिस ने गांधी पार्क का गेट बंद कर दिया। अब यहां लोग गेट पर प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे, बल्कि सीधे भीतर जा सकेंगे। दूसरी ओर, शहर में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। सोमवार को कुछ जगहों पर प्रदर्शन की सूचना से पुलिस सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में सीएए के विरोध में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग गांधी पार्क से लेकर नेहरू कॉलोनी तक प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को सुबह कांग्रेस ने गेट पर प्रदर्शन किया। इसमें कई संगठनों के पहुंचने की सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई। तत्काल गांधी पार्क के गेट पर पुलिस फोर्स तैनात की गई। इसके साथ ही पूरे गेट को बेरिकेडिंग से कवर कर दिया गया।

केवल एक व्यक्ति के भीतर जाने की जगह छोड़ी गई। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शन करने पहुंचे दूसरे संगठन के लोग गेट पर एकत्र होने लगे लेकिन पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। इसके बाद उन संगठनों ने पार्क के भीतर जाकर बैठक की। 

पुलिस फोर्स की तैनाती बढ़ाई गई

शहर में सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस फोर्स की तैनाती बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग को भी सतर्क कर दिया गया है। अलग-अलग जगहों पर गश्त की जा रही है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। विभिन्न संगठनों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

इक्का-दुक्का दुकानें रही बंद

सीएए के विरोध में फिलहाल किसी संगठन या संस्था ने बंद का आह्वान तो नहीं किया लेकिन शहर में अलग-अलग जगहों पर कुछ व्यापारी एक से दो घंटे के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद रख रहे हैं। रविवार को भी माजरा, मेहूंवाला से लेकर रायपुर चूना भट्टा तक कई जगहों पर लोगों ने कुछ देर के लिए दुकानें बंद रखीं। हालांकि शहरभर में रविवार को माहौल शांत रहा। 
 

रुड़की बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी, शहर में खुफिया नजर

हरिद्वार जिले से सटे यूपी के बिजनौर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिले में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में बवाल को देखते हुए सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

शहर और देहात में भी खुफिया विभाग नजर रखे हुए है। धारा 144 लागू होने के बाद पुलिस ने जुलूस और प्रदर्शनों पर भी रोक लगा रखी है। ऐसे में सोमवार को सीएए के समर्थन में प्रस्तावित जुलूस को लेकर पुलिस सतर्क हो गई। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर में विरोध, प्रदर्शन और बवाल हो रहे हैं। हरिद्वार से सटे यूपी के बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। इसे लेकर जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

सभी वाहनों को चेक किया जा रहा है

सीमा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को चेक किया जा रहा है। शनिवार को शहर और देहात में धारा 144 लागू होने के बाद पुलिस ने रैली, जुलूस और प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी है। इसी क्रम में सोमवार को सीएए के समर्थन में नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां जुलूस और प्रदर्शन की भी आशंका जताई जा रही है।

लिहाजा पुलिस अलर्ट है और खुफिया विभाग नजर रखे है। पुलिस की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई ऐसा काम न करें, जिससे अराजकता का माहौल बने। वहीं, पुलिस बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और होटलों में भी चेकिंग कर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

होटलों और लॉज में कौन-कौन ठहरे हैं, इसकी भी छानबीन कर रही है। साथ ही हाईवे पर रात को 11 बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि पुलिस सतर्क है। किसी को माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed