फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   church organise rally in dehradun

मसीहा आया है, जग में खुशियां लाया है...

Mon, 23 Dec 2013 12:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Dec 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
church organise rally in dehradun

गूंज उठी बच्चों की प्यारी पुकार, आया है क्रिसमस आई है बहार... कैरोल के इन बोलों के साथ रविवार को ईसाई समुदाय ने दूनवासियों को क्रिसमस और नए साल की बधाई दी।

विज्ञापन


पढ़ें,दिल्ली फतह के बाद पहाड़ पर चढ़ेंगे केजरीवाल
विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित सीएनआई गर्ल्स इंटर कालेज से रविवार शाम तीन बजे क्रिसमस और नए साल के उपलक्ष्य में शांति का संदेश देने के लिए जुलूस की शुरुआत हुई।

यहां से गुजरा जुलूस

बहल चौक होते हुए यात्रा राजपुर रोड से एस्लेहॉल, क्वालिटी चौक, गांधी पार्क, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, लैंसडोन चौक, कनक चौक, ग्लोब तिराहा, राजपुर रोड होते हुए वापस सीएनआई में पहुंचकर समाप्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में पलायन को बढ़ावा दे रहा 'यूपी'

जुलूस में सबसे आगे विभिन्न चर्चों के पास्टर कैरोल गाते हुए चल रहे थे। प्रभु ईसा मसीह के जन्म, परियां और क्रिसमस ट्री की खूबसूरत झांकी लोगों को आकर्षिक कर रही थी।


वही मसीहा आया है जग में खुशियां लाया है..., क्या दिन खुशी का आया, रहमत का बादल छाया.., आज आया है यीशू आया है.., आदि कैरल ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।

किताबें भी बांटी
जुलूस के दौरान लोगों को ईसा मसीह के जीवन पर आधारित किताबें निःशुल्क वितरित की गईं। जुलूस सीएनआई चर्च, कॉंवेंट चर्च, सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, विलयम बटलर मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च नेहरुग्राम, नवजीवन चर्च, सहायक सर्वशील चर्च, मसीही मंडल, ग्लोरिव गॉड आदि के संयुक्त तत्वावधान में निकाला गया था।

पढ़ें, हरीश रावत को नहीं पसंद हैं ये तीन

इस दौरान पास्टर हैरिस यूसुफ, पास्टर महेश कुमार, पास्टर दिनेश, पास्टर प्रेम कुमार, पास्टर जेएस आनंद, पास्टर दिलावर, पास्टर सीजे साइमन, पास्टर लुक रोमन कैथोलिक आदि समुदायों के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed