फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chinu Pundit having breakfast in a hotel in police custody

कुख्यात चीनू पंडित को रेस्टोरेंट में नाश्ता करा रही थी पुलिस और तभी...

Sun, 26 Mar 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 26 Mar 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
Chinu Pundit having breakfast in a hotel in police custody
- फोटो : Demo Pic

देहरादून से पेशी पर रुड़की लाए जा रहे चीनू पंडित के नाश्ते के लिए एक रेस्टोरेंट में रुकने पर स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे पुलिस ने उसके साथ आए पुलिसकर्मियों को उसे तुरंत ले जाने को कहा। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे चीनू को कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


चीनू पंडित देहरादून जेल में बंद है। शनिवार को एक पुराने मुकदमे में उसकी कोर्ट में तारीख थी। पेशी के लिए उसे रुड़की लाया जा रहा था। भगवानपुर पहुंचा तो वह हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट पर नाश्ता आदि करने के लिए रुक गया। इसकी भनक जैसे ही स्थानीय पुलिस को लगी वह तुरंत दौड़ पड़ी। पुलिस ने उसके साथ आए पुलिसकर्मियों को तुरंत उसे ले जाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


इस पर चीनू पंडित को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि चीनू पंडित और कुख्यात सुनील राठी के बीच रंजिश चल रही है। चीनू की हत्या कराने के लिए राठी ने उपकारागार रुड़की के सामने उस समय इस पर हमला कराया था जब वह जमानत पर जेल से बाहर आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में चीनू के तीन साथियों की गोली लगने से मौत हो गई थी। पिछले साल चीनू ने रामनगर स्थित एक बार में आकाश त्यागी की हत्या कर दी थी। उसे संदेह था कि आकाश त्यागी राठी का साथी है। इन वारदातों के बाद से चीनू और राठी के बीच दुश्मनी है। यही वजह है जब भी चीनू को पेशी पर लाया जाता है तो पुलिस सतर्क रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed