{"_id":"6501d3675f3d8769770f46d0","slug":"chinook-helicopter-did-not-reach-kedarnath-dham-due-to-bad-weather-today-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Dham: खराब मौसम के कारण धाम नहीं पहुंचा चिनूक, इस सीजन में पहुंचानी है 250 टन सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Dham: खराब मौसम के कारण धाम नहीं पहुंचा चिनूक, इस सीजन में पहुंचानी है 250 टन सामग्री
Wed, 13 Sep 2023 08:53 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Sep 2023 08:53 PM IST
सार
मंगलवार को सुबह ट्रायल लैंडिंग के बाद चिनूक हेलिकॉप्टर चंडीगढ़ लौट गया था। बुधवार को शाम 4 बजे पूरे स्टॉफ के साथ चिनूक को गौचर पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी।
विज्ञापन
चिनूक हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खराब मौसम के कारण सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ से गौचर नहीं पहुंच सका जिससे केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं हो पाई। अब, बृहस्पतिवार को चिनूक के पहुंचने की उम्मीद है। इस सीजन में चिनूक 250 टन से अधिक निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचाएगा।
विज्ञापन
डीडीएमए (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी) के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि बीते मंगलवार को सुबह ट्रायल लैंडिंग के बाद चिनूक हेलिकॉप्टर चंडीगढ़ लौट गया था। शाम 4 बजे पूरे स्टॉफ के साथ चिनूक को गौचर पहुंचना था लेकिन चंडीगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी।
विज्ञापन
Uttarakhand: 2030 तक 20 लाख लोगों को रोजगार, यहां पढ़ें प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति की पूरी जानकारी
विज्ञापन
बुधवार सुबह को भी खराब मौसम के कारण चिनूक टेकऑफ नहीं कर पाया था। बताया कि बृहस्पतिवार को चिनूक के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जो-जो निर्माण सामग्री चिनूक से केदारनाथ पहुंचाई जानी है, उसे गौचर भेजा जा रहा है।