{"_id":"5bdf14e3bdec226950360bdd","slug":"chinese-fireworks-on-diwali-2018-seller-will-stuck-in-police-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर चाइनीज आतिशबाजी बेचने वालों की खैर नहीं, पुलिस के पचड़े में फंस जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर चाइनीज आतिशबाजी बेचने वालों की खैर नहीं, पुलिस के पचड़े में फंस जाएंगे
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 05 Nov 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाली पर चाइनीज आतिशबाजी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था दीपम सेठ ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
आईजी दीपम सेठ ने बताया कि डायरेक्टर रिवेन्यू इंटेलीजेंस देबी प्रसाद की ओर से 16 अक्तूबर को सभी प्रदेशों को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने बाजारों में चाइनीज पटाखों का आयात होने की आशंका जताते हुए इस पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस प्रशासन को भी निर्देशित किया गया था कि वे इन पटाखों की बिक्री पर अंकुश लगाना सुनिश्चित करें। इसी संबंध में सभी जिलों के कप्तानों को आदेश दिए गए कि यदि स्थानीय बाजारों में इन पटाखों की बिक्री करते कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। बता दें कि चीन से भारत को होने वाले आयात सामग्री में आतिशबाजी शामिल नहीं है।
विज्ञापन
लिहाजा यदि यह बाजार में बिक रहें हैं तो वे अवैध रूप से आयातित होंगे। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता भूपेंद्र कुमार ने भी पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर इन पटाखों पर अंकुश लगाने की मांग की है। आयोग ने यह भी माना है कि ये पटाखे भारतीय पटाखों की अपेक्षा अधिक ध्वनि और प्रदूषण करते हैं।