फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chinese citizens and lama sent to jail in judicial custody for illegally entering in India

अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते पकड़े गए चीनी नागरिक और लामा को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल 

Sun, 10 Nov 2019 11:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Nov 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
Chinese citizens and lama sent to jail in judicial custody for illegally entering in India
पकड़े गए चीनी नागरिक और लामा - फोटो : अमर उजाला

बिना पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से नेपाल से भारत प्रवेश करने के जुर्म में पकड़े गए चीनी नागरिक और लामा को  शनिवार को चंपावत स्थित सीजेएम न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया  गया है।

विज्ञापन


 इमिग्रेशन चेक पोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अवैध रूप से नेपाल से भारत प्रवेश करने के जुर्म में चीनी नागरिक जीसौंग और लामा तेवांग सौंगपोंग को पुलिस के सुपुर्द किया गया था। इमिग्रेशन चेक पोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि चीनी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के जुर्म में पकड़ा गया था, जबकि लामा ने चीनी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराने का जुर्म किया है।
विज्ञापन


मामले की जांच वरिष्ठ एसआई देवेंद्र सिंह मनराल को सौंपी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि चीनी नागरिक को अवैध रूप से नेपाल से भारत प्रवेश कराने वाले लामा तेवांग सौंगपोंग ने पूछताछ में अपने को हिमाचल प्रदेश के मंडी का रहने वाला बताया है। वह अपने को मूलरूप से चीन अधिकृत तिब्बत का रहने वाला बता रहा है। लेकिन उसके पास चीन, तिब्बत या भारत की नागरिकता का कोई दस्तावेज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास केवल भारत में बना आधार कार्ड है। सुरक्षा एजेंसियां उसके बारे पूरी छानबीन में जुटी हैं। सुरक्षा एजेंसियां का कहना है कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है। एसआई देवेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि शनिवार को चंपावत स्थित सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed