फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chinese citizens and lama Arrested for illegally entering in India from Nepal border

नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते पकड़े गए चीनी नागरिक और लामा, मुकदमा दर्ज

Sat, 09 Nov 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Nov 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
Chinese citizens and lama Arrested for illegally entering in India from Nepal border
पकड़े गए चीनी नागरिक और लामा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चंपावत में इमिग्रेशन चेकपोस्ट के कर्मियों ने अवैध रूप से नेपाल से भारत में प्रवेश करते एक चीनी नागरिक और मंडी (हिमाचल) निवासी लामा को पकड़ा है। थानाध्यक्ष जसबीर सिंह चौहान ने बताया कि दोनों के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम एवं 3 पासपोर्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम इमिग्रेशन चेकपोस्ट कर्मी और शारदा बैराज पुलिस कर्मी संयुक्त रूप से सीमा पर चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच, दो लोग नेपाल की ओर से पैदल भारत की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


संदेह होने पर जब उनसे पूछताछ की गई तो उनमें से एक चीनी नागरिक प्रतीत हुआ। उसके पास पासपोर्ट एवं वीजा नहीं था और ना ही किसी तरह की आईडी और दस्तावेज थे। पूछताछ में सुरक्षा और खुफिया तंत्रों को भाषा की दिक्कत के चलते एक्सपर्ट की मदद ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि चीनी नागरिक जीसौंग (39) के पास पासपोर्ट एवं वीजा नहीं था। वह अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का दोषी पाया गया है।  इमिग्रेशन कंट्रोल सिस्टम से चेक करने पर पता चला कि उक्त चीनी नागरिक  2017 में तीन माह के लिए वैध वीजा पर दिल्ली (भारत) आया था। उसके साथ पकड़ा गया लामा तेवांग सौंगपोंग (32) पुत्र ग्यांपा निवासी मंडी हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है।

उसके पास केवल आधार कार्ड मिला है। इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी ने बताया कि तेवांग पर चीनी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराने का जुर्म साबित हो रहा है। इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी ने उक्त दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया चीनी नागरिक धार्मिक प्रवृत्ति का है। वह देहरादून जाने के लिए काठमांडू से भारत आ रहा था। उसके साथ पकड़ा गया लामा उसे पैदल नेपाल से भारत ला रहा था। वे मान रहे थे कि नेपाल से भारत आने वाली बसों में सघन चेकिंग के चलते पैदल आने से वे आसानी से भारत में प्रवेश कर सकेंगे। 

पहले भी पकड़े गए हैं चीनी नागरिक
चीनी नागरिकों के नेपाल से अवैध रूप से भारत में प्रवेश की यह पहली घटना नही है। एक लामा (मूल रूप से चीन अधिकृत तिब्बत निवासी) के साथ पहले भी चीनी नागरिकों ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश का प्रयास किया था। 25 जुलाई 2019 को चीनी नागरिक केत्से सांयाल , जिनचांग ल्याओ , हाइपिन नी , सुन्जेन वैंग और वैंग ग्वेंग कैन को इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर पकड़ पुलिस के सुपुर्द किया गया था। उक्त सभी अभी जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed