फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chindrialal has been cremated with state honors

Dehradun News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रियालाल को दी श्रद्धांजलि

Fri, 29 Dec 2023 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Chindrialal has been cremated with state honors
Iबृहस्पतिवार को गांधी पार्क में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभाI
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रियालाल का केदार मोक्षघाटी पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को गांधी पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा में संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रियालाल ने श्रीदेव सुमन से प्रेरणा लेकर टिहरी रियासत को गुलामी की जंजीरों से निकलने के लिए संघर्ष किया। वक्ताओं ने कहा कि चिंद्रियालाल ने देश की आजादी के लिए ब्रिटिश हुकूमत से मोर्चा लिया था।
विज्ञापन




डॉ. मुनिराम सकलानी ने कहा आजादी के बाद भी उन्होंने सामाजिक समानता, डोला पालकी आंदोलन, शराबबंदी जैसे कुरीतियों को खत्म करने के लिए कई आंदोलन किए। निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व पर उनपर एक पुस्तक भी लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धांजलि देने वालों में ब्रिगेडियर केजी बहल, मुकेश नारायण शर्मा, शशांक गुप्ता, प्रदीप कुकरेती, महिपाल सिंह रावत, दून सिख वेलफेयर सोसायटी के खुशवीर सिंह, ओमवीर सिंह, अनिल पैन्यूली, दीपचंद शर्मा, आरपीएस रावत, वीरेंद्र कुमार, शक्ति प्रसाद डिमरी, प्रमोद डोरा, अवधेश पंत, आशालाल टम्टा, एसपी चौहान, गोवर्धन शर्मा, ललित पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed