{"_id":"5ad432e94f1c1b87098b4c20","slug":"children-stuck-between-bhagirathi-river-in-chinyalisaur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भागीरथी नदी के बीच में फोटो खिंचाने के लिए गए थे बच्चे, अचानक पानी बढ़ा और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीरथी नदी के बीच में फोटो खिंचाने के लिए गए थे बच्चे, अचानक पानी बढ़ा और...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
children stuck between bhagirathi river
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल के चिन्यालीसौड़ में पीपलमंडी के निकट गंगा भागीरथी नदी के बीच फोटो खिंचाने गए दो बच्चे नदी में अचानक पानी बढ़ने पर फंस गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रविवार को पीपलमंडी के निकट नगुण में बैसाखी का मेला लगा हुआ था। शाम करीब पांच बजे गंगा भागीरथी नदी में पानी कम होने पर सूलीठांग निवासी रितेश चंद (13) पुत्र श्रीपाल शाह और जतिन (14) पुत्र देव सिंह रावत फोटो खिंचाने के लिए नदी के बीच तक जा पहुंचे।
विज्ञापन
धरासू पावर हाउस से छोड़ा गया नदी का पानी
धरासू थाना पुलिस मौके पर
इसी दौरान धरासू पावर हाउस से नदी का पानी छोड़ा गया, जिससे बच्चे नदी के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही धरासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
लाइफ जैकेट पहन कर पुलिस के जवान रस्सों के सहारे नदी के बीच तक पहुंचे और करीब पौन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
एसओ धरासू रविंद्र यादव ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। रेस्क्यू टीम में एसओ यादव के साथ एसआई विनोद पंवार, हेड कांस्टेबल कमल नेगी, अजय चंदेल, रिंकी कैंतुरा, दीपिका चौहान, दीपिका राणा एवं अजय राणा शामिल थे।