फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children's screen time reduced when schools opened

स्कूल खुलने से बच्चों की छूट रही मोबाइल फोन की आदत

Mon, 28 Mar 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Children's screen time reduced when schools opened
कोरोना के चलते दो साल तक बंद रहे स्कूलों के खुलने से अब बच्चों में मोबाइल फोन का प्रयोग करने की आदत छूटने लगी है। परिजनों ने भी बच्चों को मोबाइल फोन देना बंद कर दिया है। दरअसल अभी तक ऑनलाइन क्लास के चलते बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ गया था, जिसकी वजह से कई बच्चों में आंखों की समस्या भी होने लगी थी। बच्चों के व्यवहार में भी परिवर्तन आया था।
विज्ञापन

शिक्षकों और परिजनों का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई के चलते बच्चों में मोबाइल फोन की लत लग गई थी। पढ़ाई के अलावा बच्चे मोबाइल फोन गेम और वीडियो देखने में व्यस्त रहते हैं और उनकी फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो गई थी। स्कूल खुलने पर परिजनों ने भी बच्चों को मोबाइल फोन देना बंद कर दिया है। साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई ने बच्चों की आदत इतनी बिगाड़ दी थी कि यदि उन्हें मोबाइल फोन न मिले तो वह चिड़चिड़े हो जाते थे। स्कूल खूलने के बाद बच्चों की इस आदत में परिवर्तन दिख रहा है। बच्चों के व्यवहार में आ रहे सकारात्मक बदलाव से अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। सहस्त्रधारा रोड स्थित एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्य भावना उपमन्यु ने कहा कि स्कूल में विशेष तौर पर छोटे बच्चों को खुला माहौल दिया जा रहा है। कोरोनाकाल में दो साल में हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए विद्यार्थियों को पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम का भी अभ्यास करवाया जा रहा है। इससे उनका आधार मजबूत होगा। प्रोजेक्टर, डिजिटल क्लास रूम और इंटरनेट के जरिये भी बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed