फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children and the elderly are being affected

Dehradun News: सर्दी में लंबी खांसी गले में बना रही अल्सर

Sat, 06 Jan 2024 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Children and the elderly are being affected
I- सर्दी का सितम जारी, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही खास परेशानी
विज्ञापन

I

I
I

I- हीटर से हो रही ऑक्सीजन की कमी, आंखों में सूखापनI

सर्दी के सितम से लोग परेशान हैं। जुकाम, खांसी और बुखार के साथ ही अस्थमा की समस्या भी लोगों को परेशान कर रही है। बच्चों और बुजुर्गों पर भारी असर पड़ रहा है। खांसी लंबे वक्त तक आ रही है जो गले में अल्सर का कारण भी बन रही है। इसके अलावा, हीटर और ब्लोवर से ऑक्सीजन की कमी और आंखों में सूखापन आ रहा है। इन समस्याओं के मरीज इस समय बढ़ गए हैं।

दून अस्पताल के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नारायणजीत सिंह ने बताया कि इन दिनों वायरल में बुखार से साथ खांसी भी हो रही है। बुखार ठीक होने के बाद खांसी लंबे वक्त आ रही है। लंबी खांसी की वजह से मरीजों के गले में अल्सर (घाव) हो रहा है। इससे खाना खाने, पानी पीने और सांस लेने में भी समस्या हो रही है। खांसी के 10 मरीजों में से चार में यह समस्या देखने को मिल रही है।
विज्ञापन




दून अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुशील ओझा ने बताया कि अस्पताल में आंखों की समस्या लेकर अधिक मरीज आ रहे हैं। यह समस्या रात में ब्लोवर और हीटर चलाने से हो रही है। कुछ लोग रात में हीटर और ब्लोवर चलाकर सो जाते हैं। इससे कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। ऐसे में सांस फूलने की समस्या और गला सूख रहा है। इसके अलावा आंखों में सूखापन और खुजली की समस्या बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iबच्चों को परेशान कर रहा अस्थमाI



दून अस्पताल के बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गौरव मुखीजा ने बताया कि इन दिनों बच्चों में अस्थमा की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। बच्चों की सांस के साथ खुर-खुराहट बनी रहती है। कुछ बच्चों में आगे चलकर यह समस्या अस्थमा बन जाती है। हालांकि, इलाज से यह समस्या ठीक भी हो जाती है। ऑटो इम्यून जेनेटिक डिसऑर्डर के अंदर ही अस्थमा, एग्जिमा (स्किन की एलर्जी), एंजियोएडीमा (एलर्जी की वजह से होंठों का फूल जाना) समस्या हो रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed