फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Child Welfare Council Meeting Governor tells Child Welfare Centers to be Established in Every District

बाल कल्याण परिषद की 17वीं बैठक: बोले राज्यपाल- जरूरतमंद बच्चों के लिए हर जिले में बनेंगे बाल कल्याण केंद्र

Thu, 07 May 2026 11:18 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 07 May 2026 11:18 PM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि बाल कल्याण परिषद जैसी ऐतिहासिक संस्था को समय के अनुरूप नई सोच, नई कार्यशैली और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाना होगा।

विज्ञापन
Child Welfare Council Meeting Governor tells Child Welfare Centers to be Established in Every District
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने निर्देश दिए कि प्रदेश में जरूरतमंद बच्चों के लिए हर जिले में बाल कल्याण केंद्र स्थापित किए जाएं। लोकभवन में आयोजित बाल कल्याण परिषद की 17वीं बैठक में उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि बाल कल्याण परिषद जैसी ऐतिहासिक संस्था को समय के अनुरूप नई सोच, नई कार्यशैली और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में बाल कल्याण गतिविधियों को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर प्रभावी बाल कल्याण केंद्र विकसित किए जाएं, जिससे जरूरतमंद बच्चों तक योजनाओं एवं सहायता का लाभ बेहतर ढंग से पहुंच सके। सभी जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर बाल कल्याण केंद्रों के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कर संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि आज आवश्यकता इस बात की है कि बच्चों को 21वीं सदी की चुनौतियों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और विकसित भारत के विजन के अनुरूप तैयार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: मुख्य सचिव ने की बैठक, मानसून से पहले सड़कें गड्ढामुक्त करने के निर्देश, कहा- अलर्ट मोड पर रहें


राज्यपाल ने कहा कि संसाधनों की कमी से अधिक आवश्यकता सकारात्मक सोच और सामाजिक सहभागिता की है। उन्होंने सीएसआर एवं समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से बाल कल्याण गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को एक माह के भीतर ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि शीघ्र ही पुनः समीक्षा बैठक आयोजित कर बाल कल्याण के क्षेत्र में प्रभावी एवं परिणाममूलक निर्णय लिए जाएंगे। इससे पूर्व राज्यपाल ने परिषद के वर्ष 2026-27 के अनुमानित आय-व्यय पर अनुमोदन के साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर अपनी सहमति दी।

नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के चलते इसे भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. एस. फारुख, उपाध्यक्ष पद पर मोहन सिंह खत्री व पुष्पा मानस, महासचिव पद पर आशा पैन्यूली, कोषाध्यक्ष पद पर रोहित कोचगवे एवं संयुक्त सचिव पद पर ज्योत्सना खत्री को चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed