{"_id":"6375fed60ba96f140853e44b","slug":"child-thief-caught-two-children-recovered-haridwar-police-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पुलिस के हत्थे चढ़ा बच्चा चोर, दिल्ली और गाजियाबाद से दो बच्चों को चुराकर देहरादून में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पुलिस के हत्थे चढ़ा बच्चा चोर, दिल्ली और गाजियाबाद से दो बच्चों को चुराकर देहरादून में बेचा
Thu, 17 Nov 2022 05:20 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 17 Nov 2022 05:20 PM IST
सार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आरोपी चाइल्ड लाइन और अनाथालय के फर्जी दस्तावेजों के सहारे आरोपी बच्चा चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। लक्सर क्षेत्र की एक बच्ची का अपरहण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद टीम ने जब पड़ताल की तो सामने आया कि आरोपी बच्चा चोर है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चा चोरी कर बेचने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद से चोरी हुए दो बच्चों को बरामद कर लिया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल अब अन्य मामलों की तह तक पहुंचने में लग गई है।
विज्ञापन
गुरुवार को मायापुर चौकी में घटना का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आरोपी चाइल्ड लाइन और अनाथालय के फर्जी दस्तावेजों के सहारे आरोपी बच्चा चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।लक्सर क्षेत्र की एक बच्ची का अपरहण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद टीम ने जब पड़ताल की तो सामने आया कि आरोपी बच्चा चोर है।
विज्ञापन
उसने दिल्ली और गाजियाबाद से दो बच्चों को चुराया है। आरोपी मोहम्मद मुस्ताक कादरी निवासी बदायू ने बच्चों को देहरादून में बेचा था। पूछताछ में बताया कि लोगों की नजरों में धूल झोंकने के लिए उसने चाइल्ड लाइन और अनाथालय दिल्ली के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रखे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सड़क पर चोटिल लड़कों को देख सीएम ने रुकवाया अपना काफिला, हालचाल जान पायलट कार से भेजा अस्पताल
वह सिडकुल क्षेत्र में किराये का कमरा भी ले रखा था। लोगों की नजरों से बचने के लिए वह खुद को ऑफिसर बताता था। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी ने पथरी थाना क्षेत्र के कटारपुर गांव में शिव मंदिर में पुजारी से हुई लूट का भी खुलासा कर दिया। लूट में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।