{"_id":"684c8802ceaad5971a01ac77","slug":"child-injured-in-collision-with-tourists-car-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-715109-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पर्यटक की कार की टक्कर से बालक घायल, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पर्यटक की कार की टक्कर से बालक घायल, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर साहिया बाजार में एक पर्यटक की कार की टक्कर से छह वर्षीय बालक घायल हो गया। पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक कार चकराता से साहिया की ओर आ रही थी। इस दौरान अपनी दादी के साथ साहिया बाजार में सड़क पर चल रहे एक बालक को टक्कर मार दी। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया घायल बालक का नाम लवी (छह) पुत्र अरविंद है। वह चकराता ब्लॉक के दुनवा का रहने वाला है। कार पर्यटक की थी। उन्होंने बताया कि पर्यटक परिजन के साथ बालक को हायर सेंटर लेकर गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीएचसी साहिया के मेडिकल अफसर डॉ. अक्षय आनंद ने बताया कि बालक के पैर में फ्रैक्चर है। इसलिए, उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।