{"_id":"624bd08d8ce78873b02caaf4","slug":"chief-minister-pushkar-singh-dhami-meet-prime-minister-narendra-modi-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में धामी: सीएम पुष्कर आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात, केंद्रीय मंत्रियों से संग कर सकते हैं मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में धामी: सीएम पुष्कर आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात, केंद्रीय मंत्रियों से संग कर सकते हैं मीटिंग
Tue, 05 Apr 2022 10:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:48 AM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे। नई दिल्ली रवाना होने से पूर्व उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय नेताओं व मंत्रियों का बहुत बड़ा योगदान रहा।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी और पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नई दिल्ली पहुंच गए। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को शिष्टाचार भेंट करेंगे। दिल्ली पहुंचकर धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे बलूनी के आवास पहुंचे थे। मंगलवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे। नई दिल्ली रवाना होने से पूर्व उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय नेताओं व मंत्रियों का बहुत बड़ा योगदान रहा।
हम प्रधानमंत्री मोदी के विजन को लेकर जनता के बीच गए। जनता ने हमें चुनाव में दो तिहाई बहुमत दिया। पहली बार राज्य में मिथक टूटा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट करने जा रहे हैं। वह उनका धन्यवाद करेंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
सिंगटाली पुल का काम होगा शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने सिंगटाली पुल का मुद्दा उठाया। ऋषिकेश-व्यासी के बीच गंगा नदी पर निर्माण के लिए प्रस्तावित सिंगटाली पुल के निर्माण का मुद्दा बलूनी ने पूर्व में भी उठाया था। सरकार ने पुल निर्माण का आश्वासन भी दिया था, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। सूत्रों के मुताबिक, बलूनी के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुल का काम जल्द शुरू करने का भरोसा दिया।