फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister Pushk in the state workshop organized

बाबा साहब के योगदान का स्मरण कराएगा सम्मान अभियान : सीएम

Sun, 13 Apr 2025 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Pushk in the state workshop organized
संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर के सम्मान अभियान के तहत आयोजित प्रदेश कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा साहब को नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की 135वीं जयंती पर मनाया जाने वाला सम्मान अभियान राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण करने व उनके विचारों को पुनः जागृत करने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर अब तक भाजपा की विचारधारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता पर आधारित रही है। शनिवार को आईआरडीटी ऑडिटोरियम सर्वे चौक में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा साहब ने अपने विचारों, ज्ञान और धैर्य से देश को नई दिशा प्रदान की। समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। उन्होंने जाति प्रथा के खिलाफ मजबूत आवाज उठाई थी। इसके लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे।
विज्ञापन




कहा कि बाबा साहब ने ऐसे भारत की परिकल्पना की, जिसमें सभी वर्गों को समान अधिकार, समान अवसर और समान गरिमा प्राप्त हो। राज्य सरकार अनुसूचित समाज को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों को छात्रवृत्ति एवं राज्य में निशुल्क 15 छात्रावास, पांच आवासीय विद्यालय और तीन आईटीआई का संचालन किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की निशुल्क व्यवस्था भी की गई है। सीएम ने कहा कि सरकार प्रदेश में जातीय भेदभाव को समाप्त करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति के युवक या युवती से अंतर-जातीय विवाह करने पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बाबा साहब को सामाजिक न्याय का योद्धा और संविधान का शिल्पकार बताया। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने इस अभियान से संबंधित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार से प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, डॉ. स्वराज विद्वान ने भी विचार रखे।इस दौरान राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोहली, शैलेंद्र बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री स्वराज विद्वान, प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, सुरेश भट्ट, मधु भट्ट, नेहा जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed