फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister of Uttarakhand All BJP MLAs were called to Dehradun on March 20

कौन होगा उत्तराखंड का नया सीएम?: 20 मार्च को मिल सकता है इसका जवाब, देहरादून बुलाए गए सभी विधायक

Sat, 19 Mar 2022 02:02 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तराखंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तराखंड Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Mar 2022 02:02 AM IST
सार

20 मार्च को भाजपा ने अपने सभी विधायकों को देहरादून बुलाया है। इस दिन विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है।

विज्ञापन
Chief Minister of Uttarakhand All BJP MLAs were called to Dehradun on March 20
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब प्रदेश के लोगों को 20 मार्च को मिलने की संभावना है। भाजपा के सभी विधायकों को 20 मार्च को देहरादून बुलाया गया। 20 मार्च को विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है। इसकी पुष्टि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने की है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह मेगा इवेंट की तरह आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जा सकता है। पूरा इवेंट मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए तैयार होगा, जिसका प्रसारण सभी जिलों और मंडलों में भी किया जाएगा। मुताबिक, भाजपा शपथग्रहण समारोह के जरिये 2024 के लिए भी संदेश देना चाहती है।
विज्ञापन


 

जिलों व मंडलों के पदाधिकारियों भी देंगे निर्देश

शपथग्रहण समारोह के जिलों व मंडलों में सीधा प्रसारण के लिए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। प्रसारण एलईडी पर किया जाएगा। जिला व मंडल इकाइयों के पदाधिकारी, स्थानीय नेता इस आयोजन की जिम्मेदारी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed