फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chhath, the festival of folk faith, ended on Monday with

Dehradun News: उगह हे सूरज देव भेल भिनसरवा, अरघ के रे बेरवा पूजन के रे बेरवा हो...

Mon, 20 Nov 2023 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Chhath, the festival of folk faith, ended on Monday with
Iउदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन
विज्ञापन

I

Iव्रती महिलाओं ने छठ मैया से परिवार के लिए की मंगल कामनाI

लोक आस्था का पर्व छठ का सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। व्रती महिलाओं ने नदी और तालाब में उतरकर भगवान सूर्य की उपासना करते हुए उनको दूध और जल का अर्घ्य दिया। सूर्य देवता और छठी मइया से अपने परिवार के लिए मंगलकामना की। उसके बाद छठ पर्व के लिए बनाया गया ठेकुआ और फल का प्रसाद वितरित किया।



पछवादून क्षेत्र में छठ महापर्व पर घाटों और तालाबों पर खासी रौनक रही। विकासनगर, सेलाकुई और सहसपुर में छठव्रती महिलाएं घाटों पर जल बीच खड़ा होई दर्शन ला आसरा लगावेले हो और चारू पहर राती जल-थल सेइला, सेइला चरन तोहार ये छठी मइया, दर्शन दीहिना आपार जैसे पारंपरिक गीत-गाते हुए पूजन सामाग्री और फल लेकर घाटों पर पहुंचीं। परिवार जन भी छठव्रतियों के साथ छठी मइया का गुणगान करते चले आ रहे थे। सूर्य नारायण के उदयीमान होने पर हर ओर छठ के गीत गूंज रहे थे। पूरा वातावरण अध्यात्म की ऊर्जा से भर गया। महिलाओं ने धूप दीप और नैवेद्य से छठी मइया का पूजन किया। उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। उसके बाद ठेकुआ और प्रसाद को वितरित किया।
विज्ञापन




कई जगह घाटों और तालाबों के किनारे रहने की व्यवस्था की गई थी। छठव्रती महिलाएं पूरी रात छठी मैया का ध्यान कर उनकी अराधना में लीन रहीं। इस दौरान कई स्थानों पर रंग-बिरंगी लाइट लगाकर पंडाल सजाया गया था। गंगभेवा वावड़ी और सेलाकुई में आसन नदी तट पर भी छठव्रतियों के पूजन के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed