फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheating in the name of getting land from Delhi woman

दिल्ली की महिला से जमीन दिलाने के नाम पर ठगी

Tue, 20 Jul 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of getting land from Delhi woman
किसी दूसरे को बेची हुई जमीन का फर्जी मुख्तारनामा बनाकर दिल्ली निवासी महिला को ठग लिया गया। महिला ने डीजीपी को शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले में अब पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ममता रावत निवासी माधव कुंज अपार्टमेंट, रोहिणी नई दिल्ली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया है कि वह मौजा चालंग मे भूमि खरीदना चाहती थी। प्रेम सिंह पयाल निवासी ग्राम सिलकोटी सहस्त्रधारा, रामकिशोर बहुगुणा निवासी ग्राम थानों रायपुर, सुरेश नेगी सरौना देहरादून और अश्विनी बहुगुणा निवासी पाववाला सौडा देहरादून से संपर्क हुआ। इन्होंने बताया कि अनिल कुमार गर्ग निवासी राजा बाजार गोल मार्केट नई दिल्ली और प्रदीप कुमार गर्ग निवासी ढाक पट्टी राजपुर मौजा चालंग स्थित जमीन के मालिक हैं। बताया कि प्रदीप कुमार गर्ग के पास भूमि बेचने का अनिल कुमार गर्ग का मुख्तारनामा है। सुरेश नेगी और अश्विनी बहुगुणा गवाह भी हैं। आरोप है कि सुरेश नेगी, अश्विनी बहुगुणा, प्रेम सिंह पयाल व प्रदीप गर्ग ने झांसे में लिया लेकर धोखाधड़ी की है। बताया गया है कि पूर्व में इस जमीन को 1982 में भी बेचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed