फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheating by putting photo of Supreme Court judge in mobile's DP

मोबाइल की डीपी में सुप्रीम कोर्ट के जज की फोटो लगाकर ठगी

Sun, 10 Jul 2022 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cheating by putting photo of Supreme Court judge in mobile's DP
व्हॉट्सएप की डीपी में सुप्रीम कोर्ट के जज की फोटो लगाकर और ट्रू कॉलर में जज के नाम का इस्तेमाल कर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। मोबाइल की सीडीआर से खुलासा हुआ है कि इस नंबर से उत्तराखंड सचिवालय के अफसरों, मंत्रियों और सरकारी कार्यालयों के लैंडलाइन पर भी बातचीत की गई है।
विज्ञापन

जांच में यह नंबर नोएडा से संचालित पाया गया, लेकिन एक से सात जुलाई तक उत्तराखंड में एक्टिव था। मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने जांच के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की सोशल मीडिया इंटरवेशनल को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मोबाइल नंबर की व्हॉट्सएप डीपी पर सुप्रीम कोर्ट के जज, राष्ट्रपति और एक महिला की संयुक्त फोटो दिखाई दी। जबकि, मोबाइल नंबर की आईडी किसी मनोज कुमार के नाम से है। ट्रू कॉलर पर भी उदय ललित नाम लिखा आ रहा था, जो सुप्रीम कोर्ट में जज हैं। इसके बाद साइबर पुलिस ने इस नंबर की जांच की।
विज्ञापन

मोबाइल नंबर की आईडी निकाली तो महागुन मेपल, सेक्टर 50, नोएडा निवासी मनोज कुमार के नाम मिला। मोबाइल नंबर 17 मई 2022 को एक्टिव था। शासन में तैनात अफसरों से बात की गई तो पता चला कि यह नंबर जज उदय ललित का नहीं है। मोबाइल नंबर की सीडीआर की जांच की गई तो पता चला कि मोबाइल नोएडा में चल रहा है। इसकी लोकेशन एक से छह जुलाई तक दून में एक्टिव थी। सीडीआर में अधिकतर नंबर उत्तराखंड सचिवालय, नई दिल्ली, सरकारी कार्यालयों, मंत्रियों के कार्यालयों आदि के लैंडलाइन नंबरों पर बात होने का खुलासा हुआ। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस जांच के बाद कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। दरोगा दिलवर सिंह नेगी को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed