Dehradun: गैराज संचालक से वाहन बेचने का सौदा कर ठग लिए 17 लाख रुपये, शातिर ने इस तरह उठाया फायदा
जनरल विंग निवासी सहजप्रीत कौर अपनी गाड़ियां ठीक कराने आता था। उसने कहा कि उसकी मां तेजेंद्र कौर के नाम पर एक बुलेट, एक ऑल्टो, एक क्रेटा और एक आई-20 कार है। जिन्हें वह बेच रहे हैं। चारों वाहनों को जिशान को बेचने के लिए 17.50 लाख रुपये में डील की। पीड़ित ने 17 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
विस्तार
गैराज संचालक से वाहन बेचने का सौदा कर 17 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत के आधार पर प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत जिशान अली निवासी लोहियानगर, माजरा ने की है। वह प्रेमनगर बाजार में पेट्रोल पंप के पास मोटर रिपेयरिंग की दुकान चलाता है।
वहां जनरल विंग निवासी सहजप्रीत कौर अपनी गाड़ियां ठीक कराने आता था। उसने कहा कि उसकी मां तेजेंद्र कौर के नाम पर एक बुलेट, एक ऑल्टो, एक क्रेटा और एक आई-20 कार है। जिन्हें वह बेच रहे हैं। चारों वाहनों को जिशान को बेचने के लिए 17.50 लाख रुपये में डील की। पीड़ित ने 17 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पूर्णागिरी धाम में बड़ा हादसा, कई लोगों को कुचलता हुआ चला गया वाहन, पांच लोगों की मौत, सात घायल
आरोप है कि इसके बाद न तो उनकी रकम वापस लौटाई गई और न ही वाहन देकर उनका पंजीकरण कराया गया। मामले में पुलिस ने सहजप्रीत कौर, तेजेंद्र कौर और सहजप्रीत के पिता जसपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।