फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheated of Rs 50 lakh in the name of selling land, case against eight including woman

Dehradun News: जमीन बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये ठगे, महिला समेत आठ पर मुकदमा

Mon, 13 Jan 2025 06:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 50 lakh in the name of selling land, case against eight including woman
Iडालनवाला क्षेत्र में 12 बीघा जमीन के सौदे का मामला, अल्मोड़ा निवासी से हुई ठगी
विज्ञापन

I

Iजमीन बेचने के नाम पर अल्मोड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर जमीन मालिक संभल निवासी महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इनमें से दो लोगों ने तो पीड़ित को रकम वापस दिलाने का झांसा देकर भी 70 हजार रुपये ठग लिए।I
Iठगी के शिकार धारकी तुनी, अल्मोड़ा निवासी गोपाल सिंह हुए हैं। उनकी नवंबर 2021 में मुलाकात भौना बहेड़ी के रहने वाले सुखा सिंह और दिल्ली के द्वारिका निवासी रंजीत सिंह रौतेला से हुई थी। इन दोनों ने गोपाल सिंह को डालनवाला में 12 बीघा जमीन दिखाई। उन्हें बताया गया कि इस जमीन की मालिक संभल के मोहल्ला अमान खेल सरायतरीन की रहने वाली जरीना बेगम हैं। वह इसे बेचना चाहती हैं। इस पर गोपाल सिंह की जरीना बेगम और उसके बेटे मकसूद खान से बात कराई गई। जरीना ने गोपाल सिंह से कहा कि यदि वह जमीन खरीदना चाहते हैं तो अनुबंध के समय 50 लाख रुपये देने होंगे। उन्हें बताया गया कि इस जमीन को दिल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह, बाबूलाल, फरीदाबाद निवासी नरेश कुमार, दिल्ली निवासी रंजीत सिंह और शशिकांत सिंह भी आपस में खरीदने की सोच रहे हैं।I
विज्ञापन

Iइस पर गोपाल सिंह ने सभी से मुलाकात कर जरीना बेगम को 29 नवंबर 2021 को 50 लाख रुपये दे दिए गए। जमीन की रजिस्ट्री के लिए तीन महीने बाद की तिथि तय हुई। लेकिन, तय तिथि पर जरीना बेगम देहरादून नहीं आईं। बार-बार उनसे संपर्क किया गया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर उन्होंने सुखा सिंह और रंजीत सिंह रौतेला से अपने पैसे वापस दिलाने को कहा। इन दोनों ने भी पैसे वापस दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये ले लिए, लेकिन रकम नहीं दिला पाए। एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि इस मामले में सुखा सिंह, रंजीत सिंह रौतेला, जरीना बेगम, उसका बेटा मकसूद खाना, वीरेंद्र सिंह, बाबूलाल, रंजीत सिंह और शशिकांत के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed