{"_id":"bbacecede33618b07508210363095245","slug":"cheapest-electricity-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में मिल रही सबसे सस्ती बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में मिल रही सबसे सस्ती बिजली
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Nov 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योगपतियों और आम उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मुहैया कराने के मामले में उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
आंकड़ों पर नजर डाले तो यूपीसीएल हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, यूपी, हरियाणा और दिल्ली के पावर कारपोरेशन की तुलना में सस्ती बिजली मुहैया करा रहा है।
विज्ञापन
आम उपभोक्ताओं को जहां राजस्थान सबसे अधिक मंहगी (6.21 रुपये/यूनिट) की दर से बिजली मुहैया करा रहा है, वहीं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सबसे महंगी बिजली (10.22 रुपये/यूनिट) मुहैया कराने में दिल्ली पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
यूपीसीएल और पिटकुल के प्रबंध निदेशक एसएस यादव के मुताबिक ,घरेलू उपभोक्ताओं को 6.21 रुपये/यूनिट, व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 5.12 रुपये/यूनिट, किसानों को 1.62 रुपये/यूनिट, बड़ी औद्योगिक इकाइयों को 4.83 रुपये/यूनिट की दर से बिजली मुहैया करायी जा रही है, जो अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम हैं।
घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के अलावा उद्योगों को आपूर्ति की जाने वाली कुल बिजली की औसत कीमत पर नजर डाले तो राज्य में जहां प्रति यूनिट औसत कीमत 4.41 रुपये/यूनिट हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश में 5.14, मध्य प्रदेश में 5.29, राजस्थान में 5.94, पंजाब में 5.98, यूपी में 6.31, हरियाणा में 6.97 और दिल्ली में 6.21 रुपये/यूनिट है।
किन राज्यों में कितनी है प्रति यूनिट बिजली की कीमत
श्रेणी - उत्तराखंड - हि.प्रदेश - मध्य प्रदेश - राजस्थान - पंजाब - यूपी - हरियाणा - दिल्ली
घरेलू - 3.31 - 4.25 - 5.12 - 6.21 - 5.64 - 3.87 - 5.87 - 5.38
व्यावसायिक - 5.12 - 5.60 - 7.20 - 7.83 - 6.98 - 6.55 - 7.71 - 10.22
कृषि - 1.62 - 5.14 - 4.28 - 4.66 - 4.80 - 1.69 - 7.34 - 3.15
उद्योग - 4.83 - 5.45 - 6.75 - 7.42 - 6.87 - 7.24 - 7.66 - 9.02