फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cheapest electricity in Uttarakhand

उत्तराखंड में मिल रही सबसे सस्ती बिजली

Fri, 20 Nov 2015 03:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Nov 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
cheapest electricity in Uttarakhand

उद्योगपतियों और आम उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मुहैया कराने के मामले में उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डाले तो यूपीसीएल हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, यूपी, हरियाणा और दिल्ली के पावर कारपोरेशन की तुलना में सस्ती बिजली मुहैया करा रहा है।
विज्ञापन


आम उपभोक्ताओं को जहां राजस्थान सबसे अधिक मंहगी (6.21 रुपये/यूनिट) की दर से बिजली मुहैया करा रहा है, वहीं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सबसे महंगी बिजली (10.22 रुपये/यूनिट) मुहैया कराने में दिल्ली पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीएल और पिटकुल के प्रबंध निदेशक एसएस यादव के मुताबिक ,घरेलू उपभोक्ताओं को 6.21 रुपये/यूनिट, व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 5.12 रुपये/यूनिट, किसानों को 1.62 रुपये/यूनिट, बड़ी औद्योगिक इकाइयों को 4.83 रुपये/यूनिट की दर से बिजली मुहैया करायी जा रही है, जो अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम हैं।


घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के अलावा उद्योगों को आपूर्ति की जाने वाली कुल बिजली की औसत कीमत पर नजर डाले तो राज्य में जहां प्रति यूनिट औसत कीमत 4.41 रुपये/यूनिट हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश में 5.14, मध्य प्रदेश में 5.29, राजस्थान में 5.94, पंजाब में 5.98, यूपी में 6.31,  हरियाणा में 6.97 और दिल्ली में 6.21 रुपये/यूनिट है।

किन राज्यों में कितनी है प्रति यूनिट बिजली की कीमत

श्रेणी - उत्तराखंड - हि.प्रदेश - मध्य प्रदेश - राजस्थान - पंजाब - यूपी - हरियाणा - दिल्ली
घरेलू - 3.31 - 4.25 - 5.12 - 6.21 - 5.64 - 3.87 - 5.87 - 5.38
व्यावसायिक - 5.12 - 5.60 - 7.20 - 7.83 - 6.98 - 6.55 - 7.71 - 10.22
कृषि - 1.62 - 5.14 - 4.28 - 4.66 - 4.80 - 1.69 - 7.34 - 3.15
उद्योग - 4.83 - 5.45 - 6.75 - 7.42 - 6.87 - 7.24 - 7.66 - 9.02

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed