फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Charge sheet will be filed soon against former chairman of UKSSSC recruitment scam happened in year 2016

उत्तराखंड: UKSSSC के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ जल्द दाखिल होगी चार्जशीट, साल 2016 में हुआ था भर्ती घोटाला

Sat, 24 Dec 2022 02:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 24 Dec 2022 02:40 PM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आठ भर्तियों के भविष्य की रिपोर्ट तैयार हो गई है। विशेषज्ञ समिति के सदस्य, आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया को अपनी रिपोर्ट सौंपी। वहीं आज वीपीडीओ भर्ती परीक्षा घोटाले मामले में UKSSSC के पूर्व अध्यक्ष, सचिव व परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
Charge sheet will be filed soon against former chairman of UKSSSC recruitment scam happened in year 2016
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:

विस्तार

वीपीडीओ भर्ती परीक्षा घोटाला मामले में यूकेएसएससी के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव व परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ जल्द चार्जशीट दाखिल होगी। जांच कर रही एसटीएफ को शासन से चार्जशीट दाखिल (अभियोजन की स्वीकृति) करने की अनुमति मिल गई है। 

विज्ञापन


साल 2016 में हुए भर्ती घोटाले मामले में UKSSSC के पूर्व अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत के अलावा मनोहर सिंह कन्याल और राजेन्द्र सिंह पोखरियाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल जाएगी। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आठ अक्तूबर को तीनों की एसटीएफ ने गिरफ्तारी की थी। 
विज्ञापन


बता दें, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आठ भर्तियों के भविष्य की रिपोर्ट तैयार हो गई है। विशेषज्ञ समिति के सदस्य, आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया को अपनी रिपोर्ट सौंपी। स्नातक स्तरीय भर्ती, सचिवालय सुरक्षा सेवा संवर्ग सहित कई भर्तियों के पेपर लीक होने के बाद आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बची हुई आठ भर्तियों के भविष्य को लेकर पूर्व आईएएस एसएस रावत की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: घोटाले का आरोपी पूर्व DFO किशनचंद गाजियाबाद से गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम यूपी में भी दे रही थी दबिश

समिति ने आठों भर्तियों में पेपर लीक की आशंकाओं की पड़ताल की है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया को यह रिपोर्ट शुक्रवार को सौंपी। आयोग अध्यक्ष मर्तोलिया ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद इन भर्तियों पर आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। इनमें एलटी भर्ती, उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक भर्ती, कनिष्ठ सहायक, पुलिस रैंकर्स, वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक और मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed