फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Charge sheet to haridwar district jail senior jail superintendent

जिला कारागार देहरादून और हरिद्वार में हुई कई गड़बड़ियां, वरिष्ठ जेल अधीक्षक को मिली चार्जशीट

Sat, 08 Sep 2018 11:00 AM IST
अरुणेश पठानिया, अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Sep 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet to haridwar district jail senior jail superintendent

गृह विभाग ने हरिद्वार जिला कारागार में तैनात वरिष्ठ जेल अधीक्षक बह्म प्रकाश पांडेय को चार्जशीट जारी की है। उन पर लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप है।

विज्ञापन


गृह विभाग ने यह कार्रवाई महानिरीक्षक कारागार के पत्र पर की है। पांडेय ने आरोपपत्र प्राप्त होने की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, उन्होंने आरोपपत्र का जवाब दे दिया है। आरोपपत्र में वरिष्ठ जेलर के जिला कारागार देहरादून और हरिद्वार में तैनाती के दौरान गंभीर अनियमितताएं करने के मामलों का उल्लेख है। विभागीय जांच में बंदियों द्वारा निर्मित वस्तुओं को बेचकर 20 लाख से अधिक की धनराशि राजकीय कोष में जमा नहीं कराने और जेल में हुई खरीदों में हेराफेरी जैसे मामले मिले हैं। 
विज्ञापन


वरिष्ठ अधीक्षक ने जिला कारागार में तैनाती के दौरान शासन की अनुमति के बिना श्रम सेवा स्वायत्त सहकारी समिति का गठन एवं संचालन किया। बंदियों द्वारा जेल के भीतर निर्मित की जाने वाली वस्तुओं के लिए खरीदेे कच्चे माल में व्यापक गड़बड़ी जांच में सामने आई है। कारागार श्रम सेवा सहकारिता समिति के अधीन बंदियों के माध्यम से निर्मित होने वाली सामग्री की खरीद फरोख्त में फर्जी बिल बाउचर प्रस्तुत किए गए। बंदियों के तैयार उत्पादों को बेचने पर प्राप्त हुई 20 लाख 86 हजार नौ सौ रुपये की धनराशि राजकीय कोष में जमा नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्जशीट में आरोप है कि जिला कारागार हरिद्वार में वरिष्ठ अधीक्षक पद पर बंदियों को सर्दियों के दौरान गांधी आश्रम से कंबल खरीदे जाने थे, लेकिन महानिरीक्षक कारागार के निर्देशों का अनुपालन न करते हुए सरकारी धनराशि 4 लाख 31 हजार दो सौ रुपये से घटिया गुणवत्ता के सात सौ कंबल भारतीय महिला ग्रामोद्योग एवं बाल विकास समिति से खरीदे गए। जांच में वरिष्ठ अधीक्षक बीपी पांडेय के खिलाफ कई गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताएं मिलने पर महानिरीक्षक कारागार उत्तराखंड गृह विभाग ने उन्हें चार्जशीट कर जवाब तलब किया है। 


वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीपी पांडेय के खिलाफ हुई विभागीय जांच में उनके खिलाफ कई वित्तीय और अन्य तरह की अनियमितताएं मिली हैं। इसी आधार पर उन्हें चार्जशीट जारी की गई है। उनका पक्ष आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव गृह विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed