फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra Transport Department will provide travel kits pilgrims waterless urinals will also be installed

चारधाम यात्रा 2026: परिवहन विभाग की नई पहल, यात्रियों को देगा ट्रैवल किट, पहली बार वाटरलेस यूरिनल भी लगाएगा

Sat, 18 Apr 2026 12:39 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 18 Apr 2026 12:39 PM IST
सार

चारधाम यात्रा में यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए परिवहन विभाग ने कुछ नए प्रयास किए हैं। नारसन चेक पोस्ट पर वेटिंग रूम बनाने का फैसला किया है। यहां पर ग्रीन कार्ड बनाने की भी सुविधा होगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra Transport Department will provide travel kits pilgrims waterless urinals will also be installed
चारधाम यात्रा मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के मद्देनजर चेकिंग, वाहनों की व्यवस्था के अलावा नई पहल भी की है। इसमें पहली बार बायो टाॅयलेट की तरह पहली बार वाटरलेस यूरिनल लगाएगा। इससें बदबू, गंदगी नहीं होगी। साथ ही यात्रियों को एक ट्रैवल किट भी दी जाएगी, जिसमें वोमटिंग बैग से लेकर सेनेटाइजर समेत पांच उपयोगी वस्तु होंगी।

विज्ञापन

उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि यात्रा मार्ग में पहली बार वाटरलेस यूरिनल को लगाने की व्यवस्था की गई है। अभी सात मंगाए गए हैं। यह करीब ट्रेनों में लगे बायोटाॅयलेट की तरह होता है, इसमें यूरिन से पानी और यूरिया अलग हो हो जाता है। इससे बदबू और गंदगी नहीं होती है।

विज्ञापन


इसके अलावा ट्रैवल किट में वोमटिंग बैग, यूरिनल बैग, सेनेटाइजर, वेट वाइप्स और कूड़ा रखने का छोटा सा बैग होगा। यह वाहनों में मौजूद यात्रियों की संख्या को देखते हुए चेकपोस्ट के माध्यम से एक निश्चित संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा। यह व्यवस्था पहली बार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नारसन चेकपोस्ट पर यात्रियों के लिए बनेगा वेटिंग रूम

परिवहन विभाग ने यात्रियों को सुविधा देने के लिए नारसन चेक पोस्ट पर वेटिंग रूम बनाने का फैसला किया है। यहां पर ग्रीन कार्ड बनाने की भी सुविधा होगी। ऐसे में कार्य में समय लगने पर यात्री वेटिंग रूम में इंतजार कर सकेंगे। यहां पर कूलर से लेकर इंटरनेट, एलईडी की सुविधा भी दी जाएगी। परिवहन अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की यात्रा के लिए वाहनों की व्यवस्था भी कर ली गई है।

ये भी पढ़ें...Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

अस्थायी चेकपोस्ट बनाई गई

परिवहन विभाग ने पांच चेकपोस्ट देहरादून जिले में और एक सोनप्रयाग में बनाई हैं। साथ ही परिवहन विभाग के सामान्य चेकिंग दलों के अलावा सचल दल तैनात करने का भी फैसला किया गया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर नौ सचल दल तैनात होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed