{"_id":"6270e71e1c797570bb309069","slug":"chardham-yatra-registration-from-smart-phone-app-download-toll-free-number-chardham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत: अब स्मार्ट फोन से भी कर सकते हैं चारधाम यात्रा का पंजीकरण, एप करें डाउनलोड, टोल फ्री नंबर पर भी मिलेगी मदद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत: अब स्मार्ट फोन से भी कर सकते हैं चारधाम यात्रा का पंजीकरण, एप करें डाउनलोड, टोल फ्री नंबर पर भी मिलेगी मदद
Tue, 03 May 2022 02:03 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 03 May 2022 02:03 PM IST
सार
आज मंगलवार से चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा के लिए रवाना होने से पहले आईएसबीटी परिसर में तीर्थयात्रियों को पर्यटन विभाग के पंजीकरण काउंटर पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है, जिसके चलते पंजीकरण काउंटर पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइनेें रहती हैं। इसमें उनका काफी समय लग रहा है। इससे बचने के लिए तीर्थयात्री अपने स्मार्ट फोन से यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा का श्रीगणेश: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, तस्वीरों में देखिए पहले दिन का उल्लास
विज्ञापन
आज से चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। चारधाम में तीर्थयात्रियों की इस बार रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ने की संभावना हैं। चारधाम यात्रियों की संख्या इस बार बीते छह साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की जानकारी के अनुसार तीर्थयात्री अपने मोबाइल में ‘टूरिस्ट केयर उत्तराखंड’ एप डाउनलोड कर उससे अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यदि इसमें यात्रियों को पंजीकरण करने में कोई परेशानी आ रही हो तो वह रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केयर वेबसाइट पर जाकर भी पंजीकरण कर सकते हैं। तीर्थयात्री टोल फ्री नंबर 1364 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज से चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। चारधाम में तीर्थयात्रियों की इस बार रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ने की संभावना हैं। चारधाम यात्रियों की संख्या इस बार बीते छह साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।