फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra preparations Meeting in secretariat CM Pushkar singh Dhami Uttarakhand news

Chardham Yatra 2023: सीएम धामी कल परखेंगे यात्रा की तैयारियां, सचिवालय में होगी विभागीय अधिकारियों की बैठक

Mon, 20 Feb 2023 10:05 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 20 Feb 2023 10:05 AM IST
सार

21 फरवरी से विधिवत रूप से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा सकेंगे। आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में चारधाम यात्रा की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई निर्णय हो सकते हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra preparations Meeting in secretariat CM Pushkar singh Dhami Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियां परखेंगे। वह सचिवालय में पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन समेत अन्य विभागीय अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस बार 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है।

विज्ञापन


25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही सरकार भी चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में चारधाम यात्रा की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई निर्णय हो सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मानव-वन्यजीव संघर्ष: क्विक रिस्पांस टीम के लिए वन विभाग जारी करेगा SOP, तय होंगे नियम कायदे

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण का ट्रायल शुरू

पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का ट्रायल शुरू कर दिया है। 21 फरवरी से विधिवत रूप से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा सकेंगे। पर्यटन विभाग के वरिष्ठ शोध अधिकारी एसएस सामंत ने बताया कि पंजीकरण के लिए registrationandtouristcare.uk.gov.in का ट्रायल शुरू किया गया है। कई राज्यों के लोग पंजीकरण के बारे में जानकारी ले रहे हैं। 21 फरवरी को सुबह सात बजे से तीर्थयात्री यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed