फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham yatra NDRF ITBP deployed in Chardham Union Home Minister Amit Shah spoke to CM Dhami Uttarakhand News

Uttarakhand: चारधाम में NDRF और ITBP की तैनाती, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से की फोन पर बात

Sat, 05 Jul 2025 07:01 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Jul 2025 07:01 AM IST
सार

बारिश के कारण शुरू हुई दुश्वारियां रुक नहीं रही हैं। शुक्रवार को भी भूस्खलन और मलबा आने के कारण केदारनाथ यात्रा तीन घंटे के लिए रोकनी पड़ी। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से फोन पर बात की।

विज्ञापन
Chardham yatra NDRF ITBP deployed in Chardham Union Home Minister Amit Shah spoke to CM Dhami Uttarakhand News
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा को सुचारू रखने के लिए एनडीआरएफ और आईटीबीपी की तैनाती की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर केदारनाथ समेत राज्य के हालात जानें।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की आपातकालीन राहत एजेंसियों एनडीआरएफ, आईटीबीपी को तत्परता से तैनात किया जा रहा है। ताकि चारधाम यात्रा बाधित न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन


इसके साथ ही राज्य के अन्य संवेदनशील जिलों में भी सतत निगरानी रखते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री शाह का आभार जताया। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी गदेरे में पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आ गया। इस कारण करीब तीन घंटे तक यात्रा बंद रही। इस दौरान यात्रियों को गौरीकुंड में ही रोका गया, जबकि केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को भीमबली और जंगलचट्टी में रोका गया। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद पैदल यात्रा दोबारा शुरू हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: मजाकिया अंदाज में लूडो खेलने के लिए कहा, विवाद बढ़ा...दोस्त के सिर पर हथौड़ा मारकर कर दी हत्या


चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा भूस्खलन क्षेत्र में मलबा आने से शुक्रवार सुबह करीब दो घंटे यातायात बंद रहा। यमुनोत्री हाईवे पिछले छह दिनों से बंद पड़ा है। भटवाड़ी के पपड़गाड के पास गंगोत्री हाईवे का करीब 25 मीटर हिस्सा एक बार फिर धंस गया, जिससे लगभग आठ घंटे तक आवाजाही बंद रही।

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार को बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और चमोली जनपद में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पर्वतीय जनपदों में तेज बारिश होने के आसार हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed