{"_id":"5f87eb428ebc3e9bda53736a","slug":"chardham-yatra-kedarnath-dham-will-shine-with-environment-friendly-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra : पर्यावरण अनुकूल लाइटों से जगमगाएगा केदारनाथ धाम, हुआ एमओयू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra : पर्यावरण अनुकूल लाइटों से जगमगाएगा केदारनाथ धाम, हुआ एमओयू
Thu, 15 Oct 2020 12:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध केदारनाथ धाम अब आकर्षक पर्यावरण अनुकूल लाइटों से जगमगाएगा। इसके लिए केदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट और सूर्या रोशन कंपनी के बीच एमओयू हुआ है। नई टेक्नोलॉजी की इन लाइटों से बाबा केदार का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण केंद्र भी रहेगा।
विज्ञापन
एमओयू में केदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट से उप निदेशक जितेंद्र कुमार व सूर्या रोशनी के महाप्रबंधक विशाल महिंद्रु ने हस्ताक्षर किए। केदारनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से की जा रही प्रकाश व्यवस्था के लिए सूर्या रोशनी नवीनतम टेक्नोलॉजी वाली पर्यावरण अनुकूल लाइटों से मंदिर को प्रकाशमय करेगी।
विज्ञापन
कंपनी अगले पांच वर्ष तक इन लाइटों का रखरखाव भी करेगी। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि केदारनाथ के सौंदर्यीकरण की दिशा में यह करार महत्वपूर्ण है। इससे पूरे मंदिर की आभा नए स्वरूप में निखर कर सामने आएगी और अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करेगी।
विज्ञापन