फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra First batch of passengers leaves from Haridwar former cabinet minister Swami Yatiswarananda welcomed

चारधाम यात्रा: हरिद्वार से यात्रियों का पहला जत्था रवाना, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया स्वागत

Sat, 30 Apr 2022 09:21 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। 
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Apr 2022 09:21 PM IST
सार

स्वामी यतीश्वरानंद ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेगी। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीस्वरानंद ने चारधाम यात्रियों के जत्थे को माया देवी प्रांगण से रवाना किया। 

विज्ञापन
Chardham Yatra First batch of passengers leaves from Haridwar former cabinet minister Swami Yatiswarananda welcomed
हरिद्वार से यात्रियों का पहला जत्था रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर से चारधाम की तैयारियां चल रही हैं। वहीं धर्मनगरी हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए गुजरात से आए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार को माया देवी के प्रांगण से रवाना हो गया। यात्रियों को चारधाम रवाना करने के लिए प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद और भाजपा नेता आशुतोष शर्मा मौजूद रहे। चारधाम यात्रा को लेकर जहां व्यापारी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं वही श्रद्धालुओं मैं भी खासा उत्साह है। 

विज्ञापन


हरिद्वार से चारधाम के लिए रवाना गुजरात का दल जोशी परिवार का है। इसमें करीब 40 लोग शामिल हैं। यात्रा दल के सदस्य प्रदेश सरकार की चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। गुजरात के यात्री हितेश भाई जोशी ने कहा कि वह परिवार के साथ चारधाम यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने बताया कि वह खुद चौथी बार चारधाम यात्रा के लिए पहुंचे हैं। ट्रैवल्स व्यवसायी अभिषेक अहलूवालिया ने प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्टर को लेकर सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता नहीं होने से यात्रियों की परेशानी खत्म हो गई है। यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की बाध्यता का सरलीकरण किया जाए। 
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन अध्यक्ष एवं भाजपा नेता आशुतोष शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से चारधाम यात्रा के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेगी। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीस्वरानंद ने चारधाम यात्रियों के जत्थे को माया देवी प्रांगण से रवाना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed