फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham yatra countdown

चारधाम यात्रा पर जाने वालों के लिए जरूरी खबर

Thu, 17 Apr 2014 04:41 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Thu, 17 Apr 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
chardham yatra countdown

जैसे-जैसे चार धाम यात्रा की तारीख नजदीक आ रही है, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के यात्रा पड़ावों का सन्नाटा टूटने लगा है। यात्रा पड़ावों पर छोटे और मंझोले व्यापारी अपने ढाबों और प्रतिष्ठानों को सजाने-संवारने में लग गए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, ...तो बंद हो जाएंगे ये सौ साल पुराने 'ATM'
विज्ञापन


इस बार केदारनाथ धाम के कपाट चार और बदरीनाथ धाम के कपाट 5 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल जाएंगे।

यात्रा पड़ाव गौचर, चटवापीपल, कर्णप्रयाग, लंगासू,  भकुंडा, बिराजकुंज, सौनला, नंदप्रयाग, मैठाणा, चमोली, भीमतला, मायापुर, पीपलकोटी, पाखी, हेलंग, झड़कुला, जोशीमठ, विष्णुप्रयाग, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में पिछले कई सालों से अपना व्यवसाय चला रहे व्यवसायी यात्रा तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के रुकने की व्यवस्था होगी पूरी

chardham yatra countdown

पाखी में सीजनल ढाबा चलाने वाले जगत किशोर डिमरी का कहना है कि तीर्थयात्रा पर ही रोजगार चलता है। बदरीनाथ में आस्था और विश्वास रखने वाले तीर्थयात्री उमड़ कर आएंगे। यात्रियों के खाने और रहने की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र

पिछले चार वर्षों से हेमकुंड यात्रा पड़ाव पर अपना व्यवसाय चलाने वाले महावीर सिंह नेगी का कहना है कि वे इस बार तीर्थयात्रियों को बुरांस, आंवला और संतरे का जूस उपलब्ध कराएंगे।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही चोपता-मंडल-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख पड़ावों पर भी इन दिनों यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं।

केदारनाथ में सरकारी सुस्ती से हो रही देरी

chardham yatra countdown

केदारनाथ जलप्रलय में करीब तीन हजार व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा था। शासन की ओर से प्रभावितों को मुआवजा दिया जा रहा है। असल दिक्कत उन होटल व्यवसायियों की है, जिन्होंने लाखों का कर्जा लेकर होटल बनाए थे।

पढ़ें, मई के आखिर तक हरिद्वार पहुंचेगीं मोदी की पत्नी!

पिछले साल आपदा आने पर होटल बंद हो गए थे। इस साल भी यात्रियों की संख्या काफी कम रहने की संभावना है।

गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक अभी एक भी प्राइवेट होटल और कच्चे छप्पर की साफ-सफाई या मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। यात्रा शुरू होने से पूर्व प्रशासन स्थानीय व्यापारियों को केदारनाथ में अपने प्रतिष्ठानों की मरम्मत और साज सज्जा की अनुमति दे देता था, इस बार ऐसा नहीं हो पाया है।

बदल होगा इस बार केदारनाथ मार्ग

chardham yatra countdown

रामबाड़ा से ऊपर केदारनाथ धाम तक मार्ग बदल चुका है। इस मार्ग पर छोटा लिनचोली, लिनचोली और केदारनाथ बेस कैंप पड़ाव बन गए हैं। लेकिन यहां अभी स्थानीय लोगों को किसी तरह के व्यवसाय की अनुमति नहीं है।

अधिकारियों का है कहना
सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने की व्यवस्था जीएमवीएन की तरफ से की जानी है। लिनचोली में भी जीएमवीएन हट्स और टेंट लगाएगा।
-डा. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed