{"_id":"627d346be751211507090099","slug":"chardham-yatra-center-sent-teams-of-ndtf-and-itbp-after-the-death-of-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा: तीर्थयात्रियों की मौत के बाद केंद्र ने भेजी एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीम, तबीयत बिगड़ने पर यात्रियों को मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा: तीर्थयात्रियों की मौत के बाद केंद्र ने भेजी एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीम, तबीयत बिगड़ने पर यात्रियों को मिलेगी मदद
Thu, 12 May 2022 09:53 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 12 May 2022 09:53 PM IST
सार
चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों की मदद के लिए केंद्र की ओर से एनडीआरएफ की टीमें भेजी गई हैं। इसके साथ ही आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया।
विज्ञापन
केदारनाथ जाते श्रद्धालु
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा पर तीर्थयात्रियों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजी है। इसके अलावा आईटीबीपी के जवानों को भी पैदल यात्रा मार्गों पर मदद के लिए तैनात किया गया है। पैदल यात्रा करते समय अचानक तबीयत बिगड़ने पर एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान तीर्थयात्रियों की मदद कर उन्हें तत्काल नजदीकी मेडिकल कैंप तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में तीन मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हुई है। शुरूआत में ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों की मौत पर पीएमओ ने संज्ञान लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। साथ ही चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की मदद के लिए केंद्र ने एनडीआरएफ की टीम भेजी है। खास तौर पर केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर एनडीआरएफ टीम तैनात की गई है। इसके अलावा आईटीबीपी के जवानों को यात्रियों की मदद के लिए तैनात किया गया है। केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर यदि किसी यात्री की अचानक तबीयत खराब होती है तो एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान तत्काल मदद कर उन्हें मेडिकल कैंप तक पहुंचाएंगे, ताकि समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों की मदद के लिए केंद्र की ओर से एनडीआरएफ की टीमें भेजी गई हैं। इसके साथ ही आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया। एसडीआरएफ की टीमें पहले ही चारधामों में तैनात हैं। एनडीआरएफ और आईटीबीपी को एक सीमित समय के लिए तैनात किया है। जरूरत पड़ने पर समय को बढ़ाया जाएगा। -डॉ. एसएस संधु, मुख्य सचिव
विज्ञापन
धामों की क्षमता के अनुसार भेजे जा रहे यात्री
कोविड महामारी के कारण दो साल बाद चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चारधामों में कपाट खुलने के दिन क्षमता से दोगुने यात्री पहुंचे थे। जिससे धामों में यात्रियों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधामों की वहन क्षमता के अनुसार यात्रियों का पंजीकरण कर दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। पिछले तीन दिनों से धामों में स्थित पूरी तरह से नियंत्रण में है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली जिले के जिलाधिकारियों से प्रतिदिन व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।
फिजिशियन को दिया गया कॉर्डिक का प्रशिक्षण
प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के पास कॉर्डियोलॉजी की कमी है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्डियोलॉजी के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं। अन्य राज्यों से ज्यादा वेतन देने के बाद भी कॉर्डियोलॉजी नहीं मिल रहे हैं। चारधाम यात्रा पर यात्रियों को हार्ट अटैक, श्वास की दिक्कतों को देखते हुए फिजिशियन को कॉर्डिक की ट्रेनिंग देकर तैनात किया गया है। मुख्य सचिव के मुताबिक, कोविड के बाद भी लोगों में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ी हैं।