फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 Despite Scorching heat massive crowds continue to throng shrines darshan New Record Made

चारधाम यात्रा: भीषण गर्मी में भी धामों में उमड़ रही बेतहाशा भीड़, पंजीकरण के लिए मारामारी, प्रबंधन बना चुनौती

Sun, 24 May 2026 10:42 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 24 May 2026 10:42 PM IST
सार

चारधाम यात्रा में प्रदेश सरकार ने इस बार बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या की व्यवस्था को समाप्त कर दिया था पर यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया था।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2026 Despite Scorching heat massive crowds continue to throng shrines darshan New Record Made
चारधाम यात्रा में भीड़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश में भीषण गर्मी के बावजूद चारधाम यात्रा में बेतहाशा भीड़ उमड़ रही है। धामों में दर्शन और हरिद्वार, ऋषिकेश में काउंटरों पर ऑफलाइन पंजीकरण के लिए मारामारी मच रही है। भीड़ प्रबंधन करना सरकार व प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा है। रविवार को चारों धामों व हेमकुंड साहिब में एक दिन में 98 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बना दिया। वहीं, छह मार्च से अब तक 41 लाख से ज्यादा यात्रा पंजीकरण हो चुके हैं।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा में प्रदेश सरकार ने इस बार बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या की व्यवस्था को समाप्त कर दिया था पर यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया था। इसके लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी है। चारधाम यात्रा इस समय चरम है। धामों में दर्शन करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के स्लॉट आसानी उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, हरिद्वार व ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए मारामारी मची हुई है।
विज्ञापन


Chardham Yatra: ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटरों पर उमड़ी भारी भीड़, यात्री ने टिकट काउंटर का शीशा तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण कराने के लिए तीर्थयात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ के चलते व्यवस्था भी चरमरा रही है। रविवार को हरिद्वार, ऋषिकेश गुरुद्वारा, नया गांव, हरबर्टपुर, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में 17 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन यात्रा पंजीकरण कराया।

वहीं, धामों में दर्शन के लिए लंबी लाइन लग रही है। अकेले रविवार को ही चारधाम व हेमकुंड साहिब में रिकॉर्ड 98 हजार तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। 19 अप्रैल से 24 मई तक चारों धामों व हेमकुंड साहिब में 21.82 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। दो दिन में हेमकुंड साहिब में 9559 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।
 

चारधामों में दर्शन कर चुके तीर्थयात्रियों की संख्या

धाम             दर्शन कर चुके तीर्थयात्री
केदारनाथ             8.43 लाख
बदरीनाथ             5.85 लाख
गंगोत्री                 3.70 लाख
यमुनोत्री               3.75 लाख
हेमकुंड साहिब     9559
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed